तीरंदाजी एशिया कप 2022 में भारत को मिले आठ स्वर्ण चार रजत और दो कांस्य

भारत के जूनियर तीरंदाजों ने एशिया कप चरण दो में बुधवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन भारत कुल आठ स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।प्रतियोगिता के अंतिम दिन भारत ने पांच स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक जीता।

भारतीय तीरंदाजों ने कम्पाउंड पुरुष व्यक्तिगत वर्ग में तीनों पदक जीतकर क्लीन स्वीप किया।रिकर्व तीरंदाज मृणाल चौहान ने अंतिम दिन भारतीय चुनौती की अगुआई करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते जबकि प्रथमेश फुगे ने कंपाउंड वर्ग में दबदबा बनाते हुए स्वर्ण पदक की हैट्रिक बनाई।

भारत ने इस तरह बांग्लादेश को पछाड़ा जो मार्च में बैंकॉक में चरण एक के प्रदर्शन को दोहराने में नाकाम रहा जहां वह पदक तालिका में शीर्ष पर रहा था।भारत के स्वर्णिम दिन की शुरुआत भजन कौर, अवनी और लक्ष्मी हेमब्रोम की तिकड़ी ने स्वर्ण पदक के साथ की।

भारतीय टीम ने अख्तर नसरीन, दिया सिद्दिकी और ब्यूटी रे की बांग्लादेश की टीम को पछाड़कर दिन का पहला स्वर्ण पदक जीता।भारतीय टीम ने 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए स्कोर 4-4 से बराबर किया। शूट आफ में भी मुकाबला कड़ा रहा जहां दोनों टीम ने 10, 10 और 9 अंक जुटाए। भारत के 10 अंक में से एक तीर केंद्र के सबसे करीब होने के कारण भारत को विजेता घोषित किया गया।

भारत की पुरुष रिकर्व टीम को हालांकि बांग्लादेश को 5-1 से हराने में अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ी। दोनों टीम ने पहले सेट में 55 अंक जुटाए जिसके बाद पार्थ सालुंके, मृणाल और जुयेल सरकार ने अगले दो सेट 57-55 और 56-54 से जीतकर भारत को दिन का दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *