भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य चुना गया

भारत, मैक्सिको, नार्वे और ऑयरलैंड को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य चुना गया है। इन सभी देशों को दो वर्ष के कार्यकाल के लिए चुना गया है जो कि एक जनवरी 2021 से शुरू होगा।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष तीजानी मुहम्मद-बांडे ने बुधवार को यह जानकारी दी।मुहम्मद-बांडे ने कहा महासभा में उपस्थित और मतदान करने वाले सदस्यों देशों की ओर से बहुमत मिलने के बाद भारत, मैक्सिको, नार्वे और ऑयरलैंड को दो वर्ष के कार्यकाल के लिए सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य चुना गया है जोकि एक जनवरी 2021 से शुरू होगा।

संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश गुरुवार को एकत्र होंगे और अफ्रीकी समूह के देशों का प्रतिनिधित्व करने वाली सीट के लिए दूसरे दौर का मतदान होगा। केन्या और जिबाती दो-तिहाई बहुमत प्राप्त करने में असफल रहे। कनाडा सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्य बनने के प्रयास में विफल रहा।

एक जनवरी 2021 को बेल्जियम, जर्मनी, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका और डोमिनिक गणराज्य का सुरक्षा परिषद में दो वर्ष का कार्यकाल समाप्त हो जायेगा।सुरक्षा परिषद के प्रत्येक अस्थायी सदस्य को दो-तिहाई वोटों की जरूरत होती है।

सुरक्षा परिषद के आधे अस्थायी सदस्य प्रत्येक वर्ष दो वर्ष के कार्यकाल के लिए चुने जाते हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कुल 15 सदस्य होते हैं जिनमें से 10 अस्थायी जबकि पांच स्थायी सदस्य होते हैं। गौरतलब है कि सुरक्षा परिषद में अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस और चीन स्थायी सदस्य हैं।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *