पत्नी की हत्या के मामले में आज सुनाई जा सकती है TV एंकर सुहैब इलियासी को सजा

टीवी रियलिटी शो इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड से मशहूर हुए एंकर सुहैब इलियासी को पत्नी की हत्या के मामले में आज सजा सुनाई जाएगी। उसे 20 शनिवार को दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने दोषी करार दिया गया था। बता दें कि 11 जनवरी 2000 को सुहैब के घर पर अंजू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मर्डर करने के लिए कैंची का इस्तेमाल किया गया था।

बाद में आरोप सुहैब पर ही लगा और उसे 28 मार्च 2000 को गिरफ्तार कर लिया गया था। सुहैब को पहले पत्नी को दहेज के लिए प्रदताड़ित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कहा जा रहा था कि उसने इसी वजह से खुदकुशी की।हालांकि, 2014 में दिल्ली हाईकोर्ट ने अंजू की मां की पिटीशन पर ट्रायल कोर्ट को ऑर्डर दिया कि इसे हत्या के मामले के तौर पर भी देखे।

इस मामले की जांच में पाया गया कि सुहैब और अंजू के बीच दहेज को लेकर अक्सर झगड़ा होता था।पत्नी की हत्या के बाद सुहैब ने अंजू की फ्रैंड को फोन करके बताया था कि उसने सुसाइड कर ली है।बाद में अंजू के परिवारवालों ने सुहैब पर ही दहेज के लिए प्रताड़ीत करने और हत्या करने का आरोप लगाया था।

सुहैब का जन्म दिल्ली में हुआ था। उसने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जर्नलिज्म की पढ़ाई की। इसके बाद वो लंदन चला गया। वहां उसने टीवी एशिया में काम किया। वो इस चैनल का प्रोग्राम प्रोड्यूसर रहा।

1996 में सुहैब भारत आया और एक क्राइम बेस्ड रिएलिटी शो पर काम शुरू किया। यह तैयार हुआ तो इसे नाम दिया गया- ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड।’ बहुत जल्द यह देश का सबसे पॉपुलर टीवी प्रोग्राम बन गया।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *