यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति ने रेप के आरोपों को नाकारा

रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति ने कहा यह मेरे खिलाफ साजिश रची गई है। मैं नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार हूं। नार्को टेस्ट से दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। प्रजापति पर एक महिला ने आरोप लगाया था कि प्रजापति ने उसके साथ रेप किया है और उसकी नाबालिग बेटी के साथ भी रेप करने की कोशिश की थी।

लखनऊ कोर्ट ने बुधवार को प्रजापति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है, इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा मैंने मांग की है कि मेरा और उस महिला का नार्को टेस्ट करवाया जाना चाहिए। मुझे मेरे विरोधियों ने फंसाया है, लेकिन मुझे देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।

प्रजापति 27 फरवरी से फरार चल रहे थे, उन्हें पुलिस ने बुधवार को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। प्रजापति के अलावा एफआईआर में दर्ज नामों मे से 6 लोगों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने मंगलवार को सपा नेता के दो बेटों और भतीजे से पूछताछ की थी।बता दें, गायत्री प्रजापति पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद FIR दर्ज हुई थी। लेकिन पुलिस उन्हें चुनाव प्रचार के दौरान पकड़ नहीं पाई और बाद में वह लापता हो गए।

49 साल के गायत्री प्रजापति पर सामुहिक बलात्कार और यौन उत्पीड़न के आरोप है। उनपर एक महिला के सामुहिक बलात्कार और महिला की बेटी का उत्पीड़न करने का आरोप है। प्रजापति ने महिला के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। उन्होंने दावा किया कि जिस महिला के आरोप पर मुकदमा दर्ज हुआ है, वह पहले भी कई लोगों पर ऐसे इल्जाम लगा चुकी है।

गायत्री प्रजापति पर जमीन कब्जे, खनन घोटाला, आय से अधिक संपत्ति, बलात्कार और मारपीट के कई आरोप लग चुके हैं। इन्हीं आरोपों की वजह से वे मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए गए थे लेकिन मुलायम सिंह यादव के दबाव में अखिलेश को प्रजापति को वापस लाना पड़ा। इसके बाद सपा-कांग्रेस गठबंधन के बाद अमेठी से टिकट पाने में भी गायत्री कामयाब रहे। लेकिन इस बार वे चुनाव हार गए।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *