पश्चिम बंगाल में 10 मानव कंकाल मिलने पर चार व्यक्ति गिरफ्तार

बर्दवान जिले में घर में 10 मानव कंकाल पाए जाने के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा हमने बर्दवान जिले के पुरबस्थली इलाके में एक घर पर छापा मारकर 10 मानव खोपड़ियां और कई हड्डियां बरामद की हैं। इस मामले में तीन महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह चारों चिकित्सा छात्रों को कथित तौर पर मानव कंकाल बेचने के अवैध व्यापार में शामिल हैं। ये लोग घर के अंदर एक गुप्त कक्ष में हड्डियां छिपाकर रखते थे।अधिकारी ने कहा कि तीनों महिलाओं और उनके व्यापारिक सहयोगी नकुल दास को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों महिलाएं एक ही परिवार से हैं। इन चारों को दस दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

 

अभियुक्तों ने व्यापार के बारे में कोई जानकारी नहीं दी और यह भी नहीं बताया कि कंकाल कहां से लाते थे।अधिकारी ने कहा अभियुक्त इतने सारे कंकाल कहां से प्राप्त करते थे, यह अभी भी साफ नहीं है। हम उनके तस्करी गिरोह का हिस्सा होने की जांच कर रहे हैं।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *