ओम माथुर बने BJP के उपाध्यक्ष

om-mathur

बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बीजेपी नेताओं की नई जिम्मेदारी का एलान किया है। मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को पार्टी का महासचिव और पार्टी के वरिष्ठ नेता ओम माथुर को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष: ओम माथुर, श्याम जाजू, अविनाश राय खन्ना।

महासचिवः कैलाश विजयवर्गीय, अरुण सिंह, डॉक्टर अनिल जैन।

सचिव: सुरेश पुजारी, महेंद्र सिंह, महेश गिरी, फारुख खान।

क्यों हुआ विस्तार?
अध्यक्ष बनने के बाद शाह ने एक विस्तार जरूर किया था, लेकिन उसे अधूरा माना जा रहा था। खासकर चुनावी मामलों में शाह मंत्री बनकर सरकार में जा चुके पुराने महासचिवों से ही काम ले रहे थे। इस बीच यह कयास भी लगने लगे थे कि दोबारा विस्तार शायद न हो। खासकर तब जबकि अगले सात-आठ महीनों में संगठन चुनाव होने ही वाला है।

क्यों बनाए गए उपाध्यक्ष
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नजदीकी प्रदेश के नेता ओम माथुर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। माथुर को राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का धुर विरोधी माना जाता है। ऐसे में स्पष्ट है कि शाह ने राजस्थान में वसुंधरा राजे के विरोधियों को अपनी सीधी बात केंद्र तक पहुंचाने के लिए एक रास्ता दे दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि वसुंधरा राजे के सामने शाह ने माथुर का कद बढ़ा दिया है। यह इसलिए भी अहम है क्योंकि ललित मोदी विवाद में वसुंधरा का नाम उछला है।

प्रोफाइल 
ओम माथुर मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश के प्रभारी हैं। माथुर पूर्व में 4 राज्यों के प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं। पांच राज्यों में गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक शामिल हैं।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *