ओडिशा असेंबली में पोर्न देखते पकड़े गए कोंग्रेसी MLA

adult-film

ओडिशा विधानसभा के अंदर कांग्रेस सदस्य नाबा दास अपने स्मार्टफोन पर कथित तौर पर पोर्न फिल्म देख रहे थे। एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट में यह दावा किया गया। सोमवार को उनकी यह हरकत कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद बीजेडी ने विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।बीजेडी विधायक और महिला विंग की प्रेसिडेंट प्रमिला मलिक ने कहा है कि सीनियर कांग्रेस विधायक दास ने विधानसभा को शर्मसार किया है।यह असेंबली में मौजूद सभी महिला विधायकों के लिए शर्म की बात है।जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति को ऐसी हरकत शोभा नहीं देती।

ओडिशा के झारसुगुड़ा से एमएलए दास ने असेंबली में प्रश्नकाल के दौरान पोर्न देखने के आरोप को खारिज किया है।उन्होंने कहा कि वे स्मार्टफोन पर कुछ जरूरी सर्फिंग कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पोर्न क्लिप ओपन हो गई। उन्होंने कहा कि अपने जीवन में कोई पोर्न मूवी नहीं देखी है।ओडिशा कांग्रेस ने मामले की जांच कराने की मांग की है।प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव सुलोचना दास ने कहा, ”यह मामला दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी जांच होनी चाहिए। अगर विधायक दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।”

2012 में कर्नाटक असेंबली भी ऐसी ही एक घटना के चलते शर्मसार हो चुकी है। तब एक विधायक मोबाइल पर अश्लील क्लिप देखते कैमरे में कैद हुए थे।कर्नाटक असेंबली में दिसंबर 2014 में बीजेपी के दो विधायकों ने प्रियंका गांधी का फोटो जूम करके देखा। इस पर भी काफी विवाद हुआ था।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *