राज्यों को 192 लाख निशुल्क कोविड वैक्सीन की आपूर्ति करेगी केंद्र सरकार

16 से 31 मई तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लगभग 192 लाख कोविड-19 टीकों की मुफ्त आपूर्ति करने की केंद्र सरकार ने घोषणा की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस पखवाड़े के दौरान कोविशिल्ड और कोवैक्सीन की 191.99 लाख खुराक की आपूर्ति राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को मुफ्त में की जाएगी।

यह घोषणा तब हुई जब देश में कोविड-19 टीके की करीब 18 करोड़ (17.93 करोड़) खुराक दी जा चुकी हैं। कोविड-19 टीकाकरण अभियान ने सफलतापूर्वक 118 दिन पूरे कर लिए हैं, जिसमें सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सहयोगपूर्ण प्रयासों के माध्यम से चिह्न्ति लाभार्थियों को 17.89 करोड़ खुराक दी गई हैं।

भारत दुनिया भर में 114 दिनों में 17 करोड़ खुराक के लक्ष्य तक सबसे तेजी से पहुंचने वाला देश है। अमेरिका ने 115 दिन और चीन ने 119 दिन में इतनी खुराक दी थी।मंत्रालय ने कहा कि 1 मई 2021 से उदारीकृत मूल्य निर्धारण और त्वरित राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण रणनीति लागू की जा रही है, जिसमें उपलब्ध खुराक की 50 प्रतिदिन संख्या भारत सरकार के माध्यम से निशुल्क आपूर्ति के रूप में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के लिए निर्धारित की गई है।

जबकि 50 प्रतिशत खुराक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों द्वारा टीका प्रोड्यूसर्स से सीधे खरीद के लिए उपलब्ध हैं।किसी राज्य/केंद्रशासित प्रदेश को भारत सरकार का आवंटन आने वाले पखवाड़े में दूसरी खुराक के लिए खपत के तरीके और लाभार्थियों के भार के हिसाब से तय किया जाता है।

16-31 मई 2021 के पखवाड़े के लिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोविशील्ड और कोवैक्सीन की 191.99 लाख खुराक की निशुल्क आपूर्ति की जाएगी। इनमें कोविशील्ड की 162.5 लाख और कोवैक्सीन की 29.49 लाख खुराक शामिल हैं।इस आवंटन का वितरण कार्यक्रम पहले से साझा किया जाएगा।

राज्यों से अनुरोध किया गया है कि वे संबंधित अधिकारियों को निर्देश दें कि वे आवंटित खुराक का तर्कसंगत और विवेकपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करें और टीका अपव्यय को कम करें।भारत सरकार द्वारा 15 दिनों के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली निशुल्क खुराक की संख्या के बारे में राज्यों को अग्रिम रूप से सूचित करने के पीछे मूल उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वे 45 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के लिए और एचसीडब्ल्यू (स्वास्थ्य सेवा कर्मी) और एफएलडब्ल्यू (अग्रिम पंक्ति के कर्मी) के लिए दिए जाने वाली इन निशुल्क खुराक के विवेकपूर्ण और अधिकतम उपयोग के लिए प्रभावी योजना तैयार करें।

पिछले पखवाड़े यानी 1-15 मई, 2021 में केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को 1.7 करोड़ से अधिक निशुल्क खुराक उपलब्ध कराई गई हैं।इसके अलावा, राज्यों और साथ ही निजी अस्पतालों के लिए मई महीने में सीधी खरीद की खातिर 4.39 करोड़ से अधिक खुराक भी उपलब्ध कराई गई हैं।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *