जमानत पर रिहा हुए आप विधायक जगदीप सिंह

Jagdeep-Singh

आम आदमी पार्टी के विधायक जगदीप सिंह को एक कचरा प्रबंधन कंपनी के प्रबंधक की कथित रूप से पिटाई करने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया, हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। पश्चिमी जिले के पुलिस उपायुक्त पुष्पेन्द्र कुमार ने कहा, ‘सिंह को भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (तकलीफ पहुंचाने), 506 (आपराधिक धमकी) और 341 (गलत तरीके से बंधक बनाना) के आरोप में गिरफ्तार किया गया। बाद में उन्हें जमानत दे दी गई।’ हालांकि विधायक ने ट्विटर पर इस पूरे मामले को अफवाह बताया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैं घर में हूं, यह सिर्फ अफवाह है।’ सिंह पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आप के सातवें विधायक हैं। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने पूर्व कानून मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर, मनोज कुमार, सुरीन्दर सिंह, सोमनाथ भारती, अखिलेश त्रिपाठी और महेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया था।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *