यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध में शांति चाहता है भारत : राजनाथ सिंह

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध में भारत शांति का पक्षधर है।बलिया जिले के बैरिया विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी जनसभा में राजनाथ सिंह ने यूक्रेन व रूस में चल रहे युद्ध की चर्चा करते हुए कहा कि भारत शांति का पक्षधर है।उन्होंने कहा रक्षा के मामले में भारत आत्मनिर्भर बनेगा और आगामी दस साल में ऐसे हालात हो जाएंगे कि भारत युद्ध सामग्रियों का आयातक देश होने के बजाय निर्यातक देश हो जाएगा।

रक्षामंत्री ने कहा यूक्रेन मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की दुनिया भर में प्रशंसा हो रही है, भारत शांति का पुजारी है और भारत ने कभी भी किसी दूसरे देश पर आक्रमण नहीं किया और न ही किसी दूसरे देश की भूमि पर कब्जा किया है।उन्होंने कहा पाकिस्तान में सर्जिकल और एयर स्ट्राइक के बाद कमजोर भारत की छवि दुनियाभर में बदली है और भारत की ताकत बढ़ी है तथा दुनिया में अब संदेश चला गया है कि भारत को अब कोई छेड़ेगा तो भारत उसे नहीं छोड़ेगा।

उन्होंने कहा पहले लोग यहां कट्टे बनाते थे लेकिन अब ब्रrाोस मिसाइल का निर्माण उत्तर प्रदेश में होगा। भाजपा नेता ने कहा, उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में जनता एक नया इतिहास लिखने जा रही है और राजनीतिक विश्लेषक भी इस नतीजे पर पहुंच गए हैं कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में अब मोदी के विजन, योगी का मिशन और जनता के सहयोग के जरिये ट्रिपल इंजन की सरकार चलेगी।

सपा पर तीखे हमले करते हुए कहा कि सपा का समाजवाद से कोई सरोकार नही है जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सच्चे समाजवादी हैं। उन्होंने सपा की पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अब कट्टा नहीं चलेगा, सपा की पूर्ववर्ती सरकार में गुंडा, माफिया और बदमाशों का प्रभुत्व हुआ करता था।सपा की पूर्ववर्ती सरकार में तरह तरह के घोटाले होते थे, खनन घोटाले से लेकर एम्बुलेंस घोटाले और रिवर फ्रंट घोटाले हुए। भाजपा सरकार में कोई मंत्री और विधायक घोटाले करने की सोच तक नहीं रख सकता।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *