जानिये लड़कियां शादी के बाद क्यों लगाती है बिंदी और उसके फायदे Bindi on Forehead Scientific Reason

indian-bride-makeup

जानिये लड़कियां शादी के बाद क्यों लगाती है बिंदी और उसके फायदे Bindi on Forehead Scientific Reason

बिंदी लड़कियों को सोलह श्रृंगार में से एक माना गया है। बिंदी किसी भी लड़की की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। लड़कियाँ इसका उपयोग सुंदरता बढ़ाने के उद्देश्य से करती हैं और विवाहित महिलाओं के लिए यह सुहाग की निशानी मानी जाती है। हिंदू धर्म में शादी के बाद हर स्त्री को माथे पर लाल बिंदी लगाना आवश्यक माना गया है।

बिंदी का संबंध हमारे मन से भी जुड़ा हुआ है। योगशास्त्र के अनुसार जहां बिंदी लगाई जाती है, वहीं आज्ञा चक्र स्थित होता है। यह चक्र हमारे मन को नियंत्रित करता है। हम जब भी ध्यान लगाते हैं, तब हमारा ध्यान यहीं केंद्रित होता है। यह स्थान काफी महत्वपूर्ण माना गया है। मन को एकाग्र करने के लिए इसी चक्र पर दबाव दिया जाता है।

लड़कियां बिंदी इसी स्थान पर लगाती हैं। बिंदी लगाने की परंपरा आज्ञा चक्र पर दबाव बनाने के लिए प्रारंभ की गई ताकि मन एकाग्र रहे। महिलाओं का मन अति चंचल होता है, अतः उनके मन को नियंत्रित और स्थिर रखने के लिए यह बिंदी बहुत कारगर उपाय है। इससे उनका मन शांति और एकाग्रचित रहता है।

स्त्रियां एक समय पर एक ही साथ कई विषयों पर मंथन करती रहती हैं. अत: उनके मन को नियंत्रित और स्थिर रखने के लिए बिंदी बहुत प्रभावोत्पादक साबित होती है। इससे उनका मन शांत और एकाग्र बना रहता है. शायद इन्हीं फायदों को देखते हुए प्राचीन ऋषि-मुनियों द्वारा बिंदी लगाने की अनिवार्य परंपरा प्रारंभ की गई थी।

Check Also

जनेऊ क्या है और इसकी क्या महत्वता है?

॥भए कुमार जबहिं सब भ्राता। दीन्ह जनेऊ गुरु पितु माता॥ जनेऊ क्या है : आपने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *