हरियाणवी ही हरियाणवी को जानता है!

एक हरियाणवी अपने स्कूटर पर जा रहा था, रास्ते में एक आदमी ने उससे लिफ्ट मांग ली। आगे लाल बत्ती थी हरियाणवी ने बड़ी तेजी से स्कूटर निकाल दिया पीछे बैठा आदमी डर गया।

आदमी: भाई साहब लाल बत्ती थी।

हरियाणवी: हम लाल बत्ती पर नहीं रुकते।

फिर लाल बत्ती आई फिर निकाल दिया, आदमी और ज्यादा डर गया।

आदमी: भाई साहब मरवाओगे क्या लाल बत्ती थी।

हरियाणवी: हम हरियाणवी हैं हरियाणवी लाल बत्ती पर नहीं रुकते।

आगे हरी बत्ती आई तो हरियाणवी ने जोर से ब्रेक मारी और वही रुक गया।

आदमी: भाई साहब, अब तो चलो हरी बत्ती है।

हरियाणवी: अबे मरवाएगा क्या, उधर से कोई दूसरा हरियाणवी आ रहा हुआ तो?

Check Also

लँगड़ाने का राज़

हड्डियों के विशेषज्ञ दो डॉक्टर सुबह-सुबह घूमने निकले। आगे एक आदमी लंगड़ाता हुआ जा रहा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *