HOMEMADE REMEDIES FOR LOWER BACK PAIN । कमर दर्द के घरेलू उपचार के बारे में जानिए

HOMEMADE REMEDIES FOR LOWER BACK PAIN :- कमर दर्द से कोई भी प्रभावित हो सकता है लेकिन प्राय: बढ़ती उम्र और औरतों के साथ यह ज्यादा देखा जाता है। हमारे दिनचर्या में आधुनिकरण इतना हावी हो गया कि युवा वर्ग भी इससे अछूता नहीं है। इसका सटीक हल है जिससे आप कमर की दर्द को नियंत्रण ही नहीं कर सकते है बल्कि हमेशा हमेशा के लिए इससे से छुटकारा पा सकते हैं।

कमर का दर्द प्राय: गलत रहन-सहन से होता है| कमर को असंतुलित अवस्था में रखना ही इस दर्द का कारण बनता है| अत: इस रोग की दवा के साथ-साथ कमर को संतुलित एवं सीधी दिशा में रखना हितकर होता है|

कमर दर्द का कारण :- यह रोग ज्यादातर उन स्त्री-पुरुषों को होता है जो अधिक देर तक बैठे-बैठे या खड़े होकर कार्य करते हैं| उनकी मुद्रा गलत होती है जिसके कारण एक तरफ की नमें अकड़ जाती हैं| इसके अलावा नरम गद्दों पर सोने, ऑफिस या घर पर भारी वजन उठाने के कारण शरीर में खिंचाव उत्पन्न हो जाता है| कई बार मांसपेशियों में खिंचाव होने से भी कमर दर्द होने लगती है|

कमर दर्द की पहचान :- कमर में बहुत ज्यादा दर्द, उठने-बैठने में अपार कष्ट, सुबह उठने पर कमर में दर्द तथा झुकने पर भी तेज दर्द होता है| अत: इस रोग में दवा करने के साथ-साथ कुर्सी या तख्त पर सीधे बैठने चाहिए| सोने के लिए तख्त का इस्तेमाल करें|

कमर दर्द के घरेलु नुस्खे इस प्रकार हैं :-बरगद:- बरगद के पेड़ से चार-पांच कोंपलें लेकर चटनी पीस लें| सुबह नाश्ते के बाद गुनगुने पानी से यह चटनी खाएं|

ग्वारपाठा:- 10 ग्राम ग्वारपाठा का गूदा लेकर रोटी के साथ खाएं|

सोंठ, नारियल और पानी:- सोंठ का चूर्ण दो चम्मच और नारियल का तेल एक चम्मच – दोनों को एक कम पानी में उबालकर सेवन करें|

राई और सरसों का तेल:- राई तथा सरसों का तेल सम्भाग में मिलाकर कमर की मालिश करें|

सोंठ और पानी:- सोंठ का चूर्ण पानी में उबालकर काढ़ा बनाकर सेवन करें|

लौंग और सरसों का तेल:- लौंग का तेल सरसों के तेल में मिलाकर कमर पर मलें|

राई, सरसों, और कपूर:- राई, सरसों, तिल तथा कपूर – सबको समान मात्रा में लेकर अच्छी तरह पीसकर मिला लें| फिर कमर पर 10-15 मिनट तक मलें|

अजवायन:- 10 ग्राम अजवायन की पोटली बांध लें| फिर उसे तवे पर गरम करके 5 मिनट तक कमर की सेंकाई कम से कम 15 दिनों तक नित्य करें|

जायफल और सरसों का तेल:- जायफल के चूर्ण को सरसों के तेल में मिलाकर पका लें| फिर इस तेल को कमर पर मलें|

असगंध, दूध और सोंठ:- असगंध और सोंठ बराबर की मात्रा में लेकर पीस लें| रोज 2 ग्राम चूर्ण सुबह के समय दूध के साथ सेवन करें|

दूध और सोंठ:- दूध में दो चम्मच सोंठ का चूर्ण डालकर उबाल लें| इस दूध का सेवन रात को सोते समय करें|

पोस्त और कालीमिर्च:- पोस्त (खसखस) 10 ग्राम तथा कालीमिर्च 10 ग्राम – दोनों को पीसकर चूर्ण बना लें| इनमें से 5 ग्राम चरुं खाकर ऊपर से दूध पी लें|

सहिजन:- सहिजन के फलियों की सब्जी खाने से कमर दर्द में लाभ होता है|

छुहारा:- छुहारे में से गुठली निकालकर उसमें गुग्गुल भर दें| इसके बाद छुहारे को दूध में पकाएं| यह दूध रात को सोते समय सेवन करें|

सोंठ और तुलसी:- सोंठ तथा तुलसी के बीजों का काढ़ा बनाकर सेवन करें|

सरसों का तेल और अफीम:- सरसों के तेल में जरा-सी अफीम डालकर पकाएं| फिर इस तेल की मालिश कमर पर करें|

कमर दर्द में क्या खाएं क्या नहीं :- कमर दर्द में सामान्यत: किसी भी प्रकार की खाद्य वस्तुएं खाई जा सकती हैं| लेकिन जब वायु प्रकोप के कारण कमर दर्द हो तो वायु बनाने वाली एवं गरिष्ठ वस्तुओं के सेवन से बचना चाहिए| इसके बजाय सुपाच्य, हल्के एवं पौष्टिक पदार्थों का उपयोग करें| सुबह हल्का व्यायाम करना अथवा शाम को कुछ दूर तक टहलना लाभकारी होता है|

Check Also

HOMEMADE REMEDIES FOR WEATHER INFLUENZA (FLU) । वात श्लैष्मिक ज्वर (फ्लू) के घरेलू उपचार के बारे में जानिए

HOMEMADE REMEDIES FOR WEATHER INFLUENZA (FLU) :- स्वाइन इंफ्लुएंजा को स्वाइन फ्लू के नाम से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *