HOMEMADE REMEDIES FOR EYE REDNESS । आँख लाल पड़ने के घरेलू उपचार के बारे में जानिए

HOMEMADE REMEDIES FOR EYE REDNESS :- आँखों के रोग में आँखों का लाल होना एक ऐसी समस्या है जिसमें आपकी आँखों में जलन एवं खुजलाहट होती है। इसे कंजंक्टिवाइटिस कहते हैं और इसके होने के कई कारण होते हैं जैसे एलर्जी, बैक्टीरिया और वायरस और धुल, प्रदूषण, मेकअप, धुएं और आँखों के ड्राप से ये स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।

इसमें आँखों में दर्द, आँख लाल होना,आँख से पानी आना,खुजली और जलन जैसे लक्षण देखे जाते हैं। आँख की बीमारी, अगर ये स्थिति वायरस के कारण हुई है तो पहले यह एक आँख में होती है और फिर दुसरे में फैलती है। बैक्टीरिया के संक्रमण की स्थिति में दोनों ही आँखें एक साथ प्रभावित होती हैं।

किन्हीं कारणवश जब आंखों में कोई पदार्थ पड़ जाता है तो वे लाल हो जाती है| ऐसे में महसूस होता है, मानो आंख जल रही हो| आंखें लाल हो जाने पर गरम पदार्थों एवं मिर्च-मसालों का प्रयोग बंद कर देना चाहिए|

आंख लाल पड़ने का कारण :- आंखों में धूल, धुआं, तिनका, मिट्टी, कोयले की किनकी, पानी या कोई दवा पड़ जाने से वे लाल हो जाती हैं| रात को देर तक जागते रहने से भी आंखों में लालिमा उभर जाती है|

आंख लाल पड़ने की पहचान :- आंखें लाल हो जाने पर उनमें तीव्र जलन एवं पीड़ा होती है| आंखें खोलना रोगी के लिए कष्टदायी होता है| ऐसा व्यक्ति बड़ी बेचैनी और कष्ट महसूस करता है|

आंख लाल पड़ने के घरेलु नुस्खे इस प्रकार हैं :- त्रिफला और पानी :- रात को दो चम्मच त्रिफला दो गिलास पानी में भिगो दें| सुबह पानी छानकर आंखों को बार-बार धोना चाहिए|

गुलाबजल, फिटकिरी और पानी :- गुलाबजल में जरा-सी फिटकिरी का पानी मिलाकर पिचकारी से आंखों में प्रतिदिन दो बार डालें|

तेल :- कड़वे तेल से बना काजल आंखों में लगाएं|

अनार :- आंखों में अनार का रस डालने से लाली छंट जाती है|

आंवला :- आंवले के रस को सलाई से आंखों में लगाएं|

पान :- पान के पत्तों का रस आंखों में डालने से लाली जाती रहती है|

Check Also

HOMEMADE REMEDIES FOR WEATHER INFLUENZA (FLU) । वात श्लैष्मिक ज्वर (फ्लू) के घरेलू उपचार के बारे में जानिए

HOMEMADE REMEDIES FOR WEATHER INFLUENZA (FLU) :- स्वाइन इंफ्लुएंजा को स्वाइन फ्लू के नाम से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *