Powerful Health Benefits of the Pomegranate । अनार खाने के फायदे

Benefits-of-Pomegranate

अनार के फायदे : Powerful Health Benefits of the Pomegranate : अनार एक ऐसा फल हैं जिसमे बहुमूल्य गुण हैं जो एक तीर कई निशाने लगाता हैं | रोजाना मनुष्य को 5 से 3 फलों का सेवन करना चाहिये | फल शरीर के अंगो को सुचारू बनाते हैं | शरीर में विटामिन की मात्रा बनाये रखते हैं |अनार (Anar/Pomegranate)का फल कई गुणों से युक्त हैं उन में से कुछ तत्व का ज्ञान हमें आपको नीचे लिखी सारणी में दिया हैं |उसमे पाए जाने वाले तत्वों के बारे में जानने के बाद आप स्वतः ही जान जायेंगे कि इस अनार में कितने सारे गुण हैं | और यह मानव शरीर को किस तरह दुरुस्त रखता हैं |

अनार के बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ है| स्वास्थ्यवर्धक होने के अलावा ये बहुत स्वादिष्ट भी होता है| ये विटामिन्स का बहुत अच्छा स्त्रोत है, इसमें विटामीन A ,C और E और फोलिक एसिड भी होता है| इसमें एंटी आक्सीडेंट, एंटी वाइरल की विशेषता पाई जाती है| इसको हम स्वास्थ्य का खजाना कह सकते हैं|अनार भारत के लगभग सभी राज्यों में पाया जाता है। अनार के फल के अलावा इसके पेड़ के सभी हिस्से औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। माना जाता है कि फल की अपेक्षा इसकी कच्ची कली व फलों के छिलके में अधिक औषधीय गुण पाए जाते हैं। अनार का वानस्पतिक नाम प्युनिका ग्रेनेटम है।

अनार

अनार खट्टा भी होता है और मीठा भी| खट्टे अनार के छिलके का अर्क चूसने से खांसी चली जाती है जबकि मीठे अनार को खाने से खून बढ़ता है| इसका छिलका दस्त, ऐंठन, संग्रहणी, कांच निकलना, बवासीर आदि रोगों को दूर करता है| अनार का अर्क शक्कर या सेंधा नमक के साथ पीने से खांसी व श्वास रोग ठीक हो जाते हैं| अनार का छिलका मुंह के छाले दूर करता है| अनार की तासीर ठंडी होती है| अनारों में बेदाना अनार उत्तम माना जाता है| अनार का उपयोग बहुत-से रोगों में किया जाता है|

सौन्दर्यवर्द्धक

अनार के छिलकों को सुखाकर महीन पाउडर (चूर्ण) बना लें| इस चूर्ण को थोड़े-से गुलाबजल में मिलाकर मुंह पर उबटन की तरह मलें| सूख जाने पर बत्तियां छुड़ाकर मुंह धो डालें| चेहरे की झाइयां दूर होकर सुन्दरता बढ़ जाएगी|

पेट दर्द

अनार के आधे कप रस में कालीमिर्च और नमक डालकर सेवन करने से पेट का दर्द रुक जाता है|

दस्त तथा पेचिश

10-15 ग्राम अनार के सूखे छिलके पीसकर उसमें दो लौंग का चूर्ण मिला दें| फिर उन्हें एक पानी में उबालें| जब पानी आधा कप रह जाए तो उसे तीन खुराक के रूप में दिनभर में पिएं| यह दस्त और पेचिश की एक अच्छी दवा मणि जाती है|

खांसी

10 ग्राम अनार के छिलके में 2 ग्राम नमक मिलाकर चटनी पीस लें| चौथाई चम्मच चटनी खाकर जरा-सा शहद चाट लें| खांसी ठीक हो जाएगी|

नकसीर

दोनों नथुनों में अनार का रस डालने से नाक द्वारा खून आना बंद हो जाता है|

खूनी बवासीर

8 ग्राम अनार के छिलके का चूर्ण पानी के साथ सेवन करने से खूनी बवासीर चली जाती है|

हिस्टीरिया

15 ग्राम अनार के पत्ते और 10 ग्राम गुलाब के फूल को आधा किलो पानी में उबालें| जब पानी चौथाई रह जाए तो उसमें चार चम्मच देशी घी मिलाकर दिन में दो बार पिएं| इससे युवतियों को आने वाले हिस्टीरिया के दौरे रुक जाते हैं|

अरुचि

60-70 ग्राम अनारदाना, 20 दाने कालीमिर्च, भुना हुआ जीरा आधा चम्मच, एक चुटकी भुनी हींग और दो चुटकी सेंधा नमक – सबको पीसकर चूर्ण बना लें| इसमें से आधा चम्मच चूर्ण खाने से अरुचि, घबराहट, मिचली आदि रोग नष्ट हो जाते हैं|

दस्त

दस्त होने पर आधा कप अनार का रस पी जाएं| तुरन्त लाभ होगा|

गर्भस्राव

100 ग्राम अनार के पत्ते पीस लें| फिर इसे पानी में घोलकर पी जाएं| गर्भस्राव रुक जाएगा|

मासिक धर्म की अधिकता

3 ग्राम अनार के सूखे छिलकों के चूर्ण की फंकी मारकर ऊपर से गुनगुना पानी पी लें| लगभग एक सप्ताह तक यह नुस्खा खाने से मासिक धर्म नियमित हो जाएगा|

Check Also

Health Benefits of Soaking Almonds in Water Before Eating । बादाम को भिगोकर खाने के 5 स्वास्थ्य वर्धक फायदे जाने

Health Benefits of Soaking Almonds in Water Before Eating :- बादाम भिगोकर खाने से बहुत …