गर्मी के मौसम में खीरा खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। खीरे में विटामिन ए, बी1, बी6 सी, डी पोटैशियम, फॉस्फोरस, आयरन आदि पाए जाते हैं। नियमित रूप से खीरे का जूस शरीर को ताकतवर बनाता है। खीरा कब्ज से मुक्ति दिलाता है। यह पानी का बहुत अच्छा स्रोत होता है, इसमें 96% पानी होता है।
खीरे में इरेप्सिन नामक एंजाइम होता है, जो प्रोटीन के पाचन में मददगार होता है। इसे खाने से बाल स्वस्थ रहते हैं। खीरे का जूस दांत के कीड़ों को खत्म करता है। गैस, एसिडिटी, छाती की जलन जैसी समस्याओं में नियमित रूप से खीरा खाना लाभप्रद होता है। जो लोग मोटापे से परेशान रहते हैं, उन्हें सुबह के समय इसका सेवन करना चाहिए।
खीरे में नमक, काली मिर्च और नींबू डालकर खाने से ये स्वादिष्ट तो लगता ही है, साथ ही खाना पचाने में मदद करता है। खीरे के रस में दूध, शहद व नींबू मिलाकर चेहरे और हाथ-पैर पर लगाने से स्किन स्मूथ् और शाइनी हो जाती है। खीरा खाने के और भी कई फायदे हैं। चलिए, आज जानते हैं रोजाना खीरा खाने से होने वाले फायदों के बारे में…
1. खीरा खाने से कब्ज दूर होती है। यह पीलिया, प्यास, बुखार और शरीर की जलन व गर्मी के सारे दोषों को दूर करता है। खीरे से शरीर में पानी की मात्रा बढ़ती है। इसका रस पथरी में भी लाभदायक होता है।