परमेश्वर का वचन – बाइबल – What Does the Bible Say About Word Of God

सामंजस्य से आपस में सहमत हैं मानो कई भाग मिल कर मानव शरीर का रूप लेते हैं।

विभिन्न पृष्ठभूमि से आए 35 लेखकों के लिए इतने विषयों पर 1500 वर्षों में लिखना और वह भी पूर्ण समन्वय में, असंभव प्रतीत होता है। इसके लिए एक ही कथन पर्याप्त है : “भक्त जन पवित्र आत्मा के द्वारा उभारे जा कर परमेश्वर की ओर से बोलते थे।”

5. बाइबल में विशेष सामर्थ्य है

इब्रा 4:12 ” क्योंकि परमेश्वर का वचन जीवित, प्रबल और किसी भी दोधारी तलवार से तेज़ है। वह प्राण और आत्मा, जोड़ों और गूदे, दोनों को आरपार बेधता और मन के विचारों तथा भावनाओं को परखता है।”

बाइबल में तलवार के समान विभाजित करने की शक्ति है। बाइबल या तो मनुष्य को पाप से अलग कर देगी , भजन संहिता 119:11 या पाप मनुष्य को बाइबल से अलग कर देगा, यशायाह 59:2।

बाइबल में दर्पण के समान प्रतिबिंबित की शक्ति है – याकूब 1:22-25।। बाइबल में हम अपने को ऐसे देखते हैं जैसे परमेश्वर हम पापियों को देखता है। रोमियो 3:23।

बाइबल में जल के समान शुद्ध कर देने की शक्ति है – इफि 5:26। दाऊद ने यह प्रार्थना की कि परमेश्वर मेरे अधर्म को पूरी तरह से धो दे और मुझे पापों से शुद्ध कर। भजन संहिता 51:2 ।।

बाइबल में बीज के समान उत्पन्न करने की शक्ति है – 1 पतरस 1:23।। हम परमेश्वर की संतान हैं, क्योंकि हमने परमेश्वर के अविनाशी बीज के द्वारा उसके परिवार में जन्म लिया है। यह नया जन्म है। यूहन्ना 3:1-7।।

बाइबल में भोजन के समान पोषण करने की शक्ति है – 1 पतरस 2:2।। बाइबल हमारे प्राणों का आत्मिक भोजन है। कोई भी मसीही बिना

Check Also

Church Made of Bones Prague । 40000 लोगो की हड्डियों से सजे चर्च के बारें में जाने

Church Made of Bones Prague : चर्च को पूजा का स्थल माना जाता है, लोग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *