हरियाणवी रागनी सिंगर ममता शर्मा का अज्ञात लोगों ने किया मर्डर

लापता सिंगर ममता शर्मा की बॉडी रोहतक के बनियानी गांव में मिली है। उनका गला धारदार हथियार से काटा गया है। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर जांच की है। ममता हरियाणवी रागनी और जागरण के प्रोग्राम करती थीं। वह रोहतक के कलानौर की रहने वाली थी। रविवार को वे एक प्रोग्राम के लिए घर से निकलीं और उसके बाद उनका कोई पता नहीं चला।

ममता के बेटे भारत ने पुलिस से कहा था कि ममता रविवार सुबह साढ़े आठ बजे गोहाना के नंदीशाला में प्रोग्राम के लिए निकली थीं।भारत ने बताया उनके साथ मोहित नाम का कलाकार था, वो उसी के साथ कार से निकली थीं। जैसे ही गाड़ी लाहली गांव के पास पहुंची तो एक कार ने उन्हें रुकने का इशारा किया।

कार से दो युवक उतरे और ममता से बात करने लगे। ममता ने मोहित से कहा कि वे युवकों को जानती हैं और उनके साथ अपनी सहेली के घर जा रही हैं। उन्होंने 30 मिनट बाद रोहतक के पुराने बस स्टैंड के पास मोहित से मिलने की बात भी कही।मोहित अपनी गाड़ी लेकर रोहतक बस स्टैंड पर गायिका का इंतजार करता रहा।

करीब एक घंटे के बाद उसने ममता के मोबाइल पर संपर्क करना चाहा तो उससे संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद मोहित ने ममता की फैमिली को पूरा मामला बताया।भारत ने बताया था कि उसने मां को कई बार फोन किया। सोमवार सुबह करीब चार बजे रिंग जा रही थी, लेकिन फोन को किसी ने भी नहीं उठाया। दोपहर बाद उसका फोन स्विच ऑफ आने लगा।

मोहित का कहना है कि उसने दोनों युवकों को पहले कभी नहीं देखा था, जबकि वो दो साल से ममता के साथ काम कर रहा था।अक्टूबर 2017 में हरियाणवी फोक सिंगर और डांसर हर्षिता दाहिया (20) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।सोनीपत के रास्ते में एक कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक करके रोका और फिर दो लोग बाहर आए।

हर्षिता दहिया के दोस्तों को भाग जाने के लिए कहा। इसके बाद नजदीक से हर्षिता को चार गोलियां मारी।वारदात से कुछ घंटे पहले ही हर्षिता ने फेसबुक पर धमकी मिलने की बात बताई थी। वीडियो में उसने कहा कि वो धमकियों से डरने वाली नहीं हैं। बाद में पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके जीजा को गिरफ्तार किया था।

Check Also

फिल्म निर्माता, कॉमेडियन और अभिनेता साजिद खान रियलिटी शो बिग बॉस 16 में हुए शामिल

फिल्म निर्माता, कॉमेडियन और अभिनेता साजिद खान अब से पहले मी टू विवाद के चलते खबरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *