हिमाचल प्रदेश में अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा भोजन और अन्य जरूरी सामानों के साथ लोगों की मदद कर रही हैं। मालवी कहती हैं इंसान होने का मतलब ही है दूसरों की सहायता करना। मैं वाकई में इस बात पर विश्वास करती हूं।
जीवन में समृद्ध होने के लिए एक-दूसरे की जरूर मदद करनी चाहिए। सभी हेल्थ वर्कर्स को दिल से सलाम करती हूं। ये काफी लंबे समय से अपनी जिंदगी को खतरे में डालकर दूसरों की जान बचा रहे हैं।
वह आगे कहती हैं मैं पीड़ितों का दर्द समझ सकती हूं। हमने कई लोगों को खोया है। आइए साथ मिलकर खड़े होते हैं और इस मुश्किल घड़ी में एक-दूसरे की मदद करते हैं। सिर्फ मुसीबत के बारे में सोचने से कुछ नहीं होगा।
मैं हर किसी के प्रति प्यार व्यक्त करती हूं और दुआ मांगती हूं। सब जल्दी से ठीक हो जाए।मालवी टीवी सीरीज उड़ान में अपने निभाए किरदार पूजा के लिए जानी जाती हैं। मालवी आखिरी बार ओटीटी शो गीशा में नजर आई थीं। इसे राज वर्मा ने निर्देशित किया था। शो में अमन वर्मा और तरुण खन्ना जैसे कलाकार भी थे।