सांस्कृतिक महोत्सव के जरिए बिखरेंगे संस्कृति के रंग

देश की युवा पीढ़ी को संस्कृति का बोध कराने और एक नए भारत के निर्माण के लिए दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 28 से 30 जुलाई तक सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर के सानिध्य में विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है।

संस्था के सचिव विजय शर्मा ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व की सर्वाधिक प्राचीन एवं समृद्ध संस्कृति है। आज कल हर व्यक्ति की जीवन शैली आधुनिक हो रही है लेकिन भारतीय पूरे विश्व में जहां भी हैं वहां वह आज भी अपनी परंपरा और मूल्यों को बनाए हुए हैं।

हमारी आने वाली पीढ़ी भी संस्कृति को जाने, हमारी विरासत से रूबरू हो इसके लिए यह आयोजन किया जा रहा है, कार्यक्रम के जरिए देश के युवाओं को संस्कृति से जोड़ने की मुहिम भी शुरू की जाएगी। विजय शर्मा ने कहा कि इस आयोजन में देश की राजनीति की दिग्गज हस्तियां भी शिरकत करेंगी, इसके अलावा स्पोर्टस से जुड़ी हस्तियों को भी आयोजन के लिए आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क है लेकिन केवल पास के माध्यम से ही आप प्रवेश पा सकेंगे। कार्यक्रम के पास विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के दिल्ली कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में हम दिन एक अलग थीम होगी।

पहला दिन नारी शक्ति को समर्पित रहेगा जिसमें नारी शक्ति को सम्मानित किया जाएगा, वहीं दूसरे दिन की थीम आजादी और हम रखी गयी है जिसमें शहीद वीर जवानों की परिवार वालों को सम्मानित किया जाएगा, तीसरा दिन पूरा कार्यक्रम भारतीय संस्कृति पर आधारित होगा।

इस कार्यक्रम में देवकीनंदन ठाकुर जी द्वारा विशेष प्रवचन भी दिए जाएंगे।सांस्कृतिक महोत्सव 2018 के इस कार्यक्रम में Abode 1st  के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं एनआरआई पृष्ठभूमि के संदीप देशवाल संयोजक है। इस पूरे इवेंट को Abc World Media द्वारा संचालित किया जा रहा है।

Check Also

दिग्गज पाश्र्व गायक भूपिंदर सिंह का हुआ निधन

दिग्गज पाश्र्व गायक (प्लेबैक सिंगर) भूपिंदर सिंह का निधन हो गया। उनकी पत्नी और गायिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *