सनी लियोन सनी लियोन 13 मई 1981 को जन्मी सनी अपना असली नाम करेन मल्होत्रा बताती हैं जबकि पासपोर्ट पर उनका नाम करेनजीत कौर वोरा लिखा हुआ है। पोर्न फिल्मों का जब उन्हें ऑफर मिला तो नाम बदलने की बात चली और उन्होंने अपने लिए सनी नाम पसंद कर लिया। सनी पोर्न फिल्म स्टार के अलावा बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री भी हैं।बिग बॉस 5 में आने के पहले सनी लियोन का नाम बहुत कम लोग जानते थे। इस रियलिटी शो में आने के बाद ही लोगों को पता चला कि वे पोर्न स्टार हैं और उसके तुरंत बाद वे भारत में लोकप्रिय हो गईं। सनी लियोन को फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने बिग बॉस शो के अंदर जाकर अपनी फिल्म की कहानी सुनाई जो सनी को पसंद आई।
भट्ट की निगाह बहुत पहले से सनी पर थी। सनी ने उनकी फिल्म जिस्म 2 में एक अभिनेत्री की भूमिका निभाई। महेश भट्ट ने अपनी फिल्म ”कलयुगÓ के लिए भी सनी को साइन करने की कोशिश की थी, लेकिन सनी ने तब वन मिलियन डॉलर मांगे थे और यह रकम सुन भट्ट ने उन्हें साइन करने का इरादा छोड़ दिया। सनी लियोन के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने पहला किस 11 वर्ष की उम्र में किया। 16 वर्ष की उम्र में पहली बार एक बास्केटबॉल खिलाड़ी के साथ सेक्स किया और 18 वर्ष की उम्र में यह जाना कि वे बायसेक्सुअल हैं।