अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा अनुष्का शर्मा एक मॉडल और बॉलीवुड फिल्म उद्योग की एक अभिनेत्री है। अनुष्का का जन्म 1 मई, 1988 को बैंगलोर में हुआ था परन्तु उनके माता-पिता गढ़वाल, उत्तराखंड के रहने वाले है। उनके पिता, कर्नल अजय कुमार शर्मा एक आर्मी अफसर है और माँ आशिमा शर्मा एक गृहणी है। शर्मा शुरुआत में मॉडलिंग जगत में नाम कमाना चाहती थी और फिल्मों की ओर खास आकर्षित नहीं थी। उन्होंने अपना मॉडलिंग करियर लैक्मे फैशन विक में वेंडेल रोड्रिक्स के लेस वंप्स शो की मॉडल के रूप में किया और रोड्रिक की स्प्रिंग समर 07 कलेक्शन के लिए मुख्य मॉडल के रूप में चुनी गई।

इसके बाद उन्होंने सिल्क एंड शाइन, विस्पर, नाथेला ज्वेलरी और फियाट पालियो के प्रचारों में काम किया है। इन्होने अपना अभिनय का सफर 2008 मे प्रदर्शित हिन्दी फिल्म रब ने बना दी जोड़ी के साथ शुरु किया था जो आदित्य चोपड़ा द्वारा बनाई गई थी। उनकी दूसरी फिल्म बदमाश कंपनी, जिसे यश राज फिल्म ने निर्मित किया था, को 7 मई 2010 को रिलीज किया गया। इसके बाद श्रुति कक्क ड़ द्वारा बनाई गई फिल्म बैंड बाजा बारात [2010] के लिए काफी सराहा गया। दोनों ही फिल्मों ने इन्हें फिल्मफेयर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नामांकन दिलाया।

Check Also

दिग्गज पाश्र्व गायक भूपिंदर सिंह का हुआ निधन

दिग्गज पाश्र्व गायक (प्लेबैक सिंगर) भूपिंदर सिंह का निधन हो गया। उनकी पत्नी और गायिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *