BMC ने भेजे प्रियंका चोपड़ा को अवैध निर्माण पर नोटिस

प्रियंका चोपड़ा पर अवैध निर्माण के आरोप हैं। इस सिलसिले में मुंबई की महानगरपालिका, बीएमसी ने उन्हें दो नोटिस भेजे हैं। मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित ओशिवारा में प्रियंका का एक ऑफिस है। इसी के बगल में एक और कमर्शियल स्पेस है जो प्रियंका ने करिश्मा ब्यूटी स्पा एंड सैलून को किराए पर दे रखा है।

इन दोनों में ही अवैध निर्माण को लेकर ये नोटिस भेजे गए हैं।लोकल पार्षद के साथ कुछ लोग स्पा पहुंचे और फिर वहां एक्स्ट्रा फ्लोर देखने के बाद बीएमसी से शिकायत की। बीएमसी ने भी अपनी जांच में इस शिकायत को सही पाया। इसी तरह का अवैध निर्माण प्रियंका के दफ्तर में भी पाया गया।

इसके बाद उन्हें नोटिस सर्व किया गया। नोटिस स्पा मालकिन माणिक सोनी को भी भेजा गया है। सोनी का कहना है कि उन्होंने एग्रीमेंट के बाद ही प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां से ये दुकान किराए पर ली है।

बीएमसी के एक सीनियर अफसर ने बताया कि प्रियंका चोपड़ा अगर अवैध निर्माण नहीं हटाती हैं तो पालिका इसे तोड़ देगी। हालांकि प्रियंका चाहें तो कुछ जुर्माना देकर किए गए अवैध निर्माण में से कुछ हिस्से को नियमित करा सकती हैं।

Check Also

अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी में बाबू जगजीवन राम की भूमिका निभाएंगे अभिनेता सतीश कौशिक

अभिनेता सतीश कौशिक को आगामी फिल्म इमरजेंसी में कार्यकर्ता और राजनेता जगजीवन राम की भूमिका निभाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *