आईफा अवॉर्ड्स 2016’ में बजरंगी भाईजान को बेस्ट फिल्म चुना गया है.स्पेन के मेड्रिड में आयोजित 17वें एडिशन में शनिवार रात को इन पुरस्कारों का एलान हुआ.दीपिका पादुकोण को फिल्म ‘पिकू’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया है. फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड और संजय लीला भंसाली को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है.
आईफा पुरस्कारों में बाजीराव मस्तानी का दबदबा रहा. उसे तीन बड़े पुरस्कार मिले.प्रियंका चौपड़ा को ही बेस्ट वूमेन ऑफ द ईयर का भी अवॉर्ड दिया गया है. अनिल कपूर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए चुना गया है. सलमान खान अभिनीत फिल्म बजरंगी भाईजान को बेस्ट फिल्म के लिए चुना गया है.
आईफा अवॉर्ड्स की लिस्ट
बेस्ट डायरेक्टर: संजय लीला भंसाली (बाजीराव मस्तानी)
बेस्ट फिल्म : बजरंगी भाईजान
बेस्ट एक्ट्रेस : दीपिका पादुकोण (पीकू)
बेस्ट एक्टर : रणबीर सिंह (बाजीराव मस्तानी)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस : प्रियंका चोपड़ा (बाजीराव मस्तानी)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : अनिल कपूर (दिल धड़कने दो)
बेस्ट स्टोरी : जूही चतुर्वेदी (पीकू)
स्पेशल अवॉर्ड फॉर वुमन ऑफ द ईयर : प्रियंका चोपड़ा
बेस्ट डेब्यू कपल अवॉर्ड : सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी
बेस्ट परफार्मेंस इन ए नेगेटिव रोल : दर्शन कुमार (NH10)
बेस्ट परफॉर्मेंस इन कॉमिक रोल : दीपक डोब्रियाल (तनु वेड्स मनु रिर्टन्स)
बेस्ट डेब्यू (फीमेल) : भूमि पेडनेकर (दम लगा के हईसा)
बेस्ट डेब्यू (मेल) : विकी कौशल (मसान)