अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म केसरी ने तीन दिन में कमाए 56.51 करोड़ रुपए

अक्षय कुमार की फिल्म केसरी ने पहले वीकएंड पर पचास करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। सारागढ़ी की लड़ाई पर फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म ने पहले दिन इंडिया में 21.06 करोड़ का कलेक्शन करने के बाद दूसरे दिन 16.70 करोड़ रु. का कलेक्शन किया।

गुरूवार और शुक्रवार को फिल्म ने कुल 37 करोड़ की कमाई की लेकिन शनिवार को फिल्म ने बम्पर कमाई करते हुए 56.51 करोड़ कमा लिए हैं। कार्तिक और बिजनेस एनालिस्ट तरण आदर्श के मिताबिक रविवार के बाद फिल्म 80 करोड़ कमा सकती है।

केसरी का निर्देन अनुराग सिंह ने किया है। अभिषेक ने फिल्म रकीब, दिल बोले हड़िप्पा और कई पंजाबी फिल्मों का निर्देशन किया है। केसरी में भी उनके निर्देशन की खूब सराहना हो रही है। ये फिल्म सारागढ़ी में हुए ऐतिहासिक युद्ध की सच्ची कहानी पर फिल्माई गई है।

इसमें अक्षय कुमार वीर बहादुर हवलदार ईशर सिंह के रोल में दिखाई दे रहे हैं। ईशर सिंह 36 सिख रेजिमेंट की 21 लोगों की एक टुकड़ी के कमांडर थे। सारागढ़ी आज पाकिस्तान के वजीरिस्तान में है, जहां साल 1897 में ये युद्ध लड़ा गया था। इसमें 21 बहादुर सिख जवानों ने 10 हजार अफगान सैनिकों को धूल चटा दी थी। 

Check Also

अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी में बाबू जगजीवन राम की भूमिका निभाएंगे अभिनेता सतीश कौशिक

अभिनेता सतीश कौशिक को आगामी फिल्म इमरजेंसी में कार्यकर्ता और राजनेता जगजीवन राम की भूमिका निभाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *