GTPL Hathway ने डिजिटल केबल TV और ब्रॉडबैंड व्यवसायों में सबस्क्राइबर की संख्या में शानदार वृद्धि दर्ज की; FY23 में वार्षिक आधार पर 12% Y-o-Y की राजस्व वृद्धि

  • डिजिटल केबल TV सबस्क्राइबर्स में वार्षिक आधार पर 550K Y-o-Y की बढ़ोत्तरी के साथ 8.95 मिलियन का आंकड़ा पार; 3 नए राज्यों में मौजूदगी बढ़ाई– दिल्ली, हरियाणा, और उत्तराखण्ड
  • ब्रॉडबैंड के लिए कुल सक्रिय सबस्क्राइबर्स का आकंड़ा 920K के स्तर पर वार्षिक आधार पर 104K Y-o-Y की वृद्धि; होमपास 5.30 मिलियन के स्तर पर रहे
  • FY23 राजस्व ₹ 27,140 मिलियन रहा 12% वार्षिक वृद्धि; ब्रॉडबैंड राजस्व 18% वार्षिक बढ़ा
  • FY23 PAT ₹ 1,145 मिलियन रहा
  • ब्रॉडबैंड ARPU ₹ 460/- पर, जो ₹ 10 वार्षिक वृद्धि है
  • FY23 के लिए, बोर्ड ने 40% का लाभांश घोषित किया
  • ‘GTPL Genie+ को लांच किया, एक OTT ऐप्स एग्रीगेशन उत्पाद जो सुविधाजनक पैक्स में विविध OTT ऐप्लिकेशन्स के विकल्पों का सबस्क्रिप्शन प्रस्तुत करता है

अहमदाबाद, भारत, 18 अप्रैल 2023 /PRNewswire/ — GTPL Hathway Limited, जो कि भारत का सबसे बड़ा डिजिटल केबल TV सेवा प्रदाता और अग्रणी ब्रॉडबैंड सेवा प्रदाता है, ने 31 मार्च 2023 को समाप्त तिमाही और वित्तीय वर्ष के लिए अपने वित्तीय परिणाम घोषित कर दिए हैं।

GTPL_Logo

विवरण (₹ मिलियन में)

Q4 FY23

Q4 FY22

Y-O-Y

FY23

FY22

वार्षिक

डिजिटल केबल TV राजस्व

2,753

2,695

2 %

11,005

10,753

2 %

ब्रॉडबैंड राजस्व

1,246

1,098

14 %

4,826

4,075

18 %

कुल राजस्व

7,017

6,209

13 %

27,140

24,154

12 %

EBITDA

1,112

1,400


5,163

5,677


EBITDA मार्जिन (%)

15.9 %

22.5 %


19.0 %

23.5 %


कर पश्चात लाभ

-124

552


1,145

2,006


सभी आंकड़े Ex- EPC हैं।

 

व्यावसायिक प्रदर्शन की खास बातें

  • कंपनी द्वारा प्रस्तुत उत्पादों और सेवाओं की विविध रेंज की झलक देने के लिए, जिनमें डिजिटल केबल TV और OTT के रूप में मनोरंजन और हाई स्पीड ब्रॉडबैंड के रूप में कनेक्टिविटी, तथा नए उत्पाद व सेवाएं भी शामिल हैं, जिनको जल्दी ही लांच किया जाएगा, Q3 में ब्रांड की पहचान को संशोधित करके ‘मनोरंजन’ और ‘कनेक्ट’ को शामिल किया गया।
  • Q3 में ‘GTPL Genie+’ को लांच किया, जो कि एक B2C OTT ऐप्स एग्रीगेशन उत्पाद जो सुविधाजनक किफायती पैक्स में OTT ऐप्लिकेशन्स के विकल्पों का सबस्क्रिप्शन प्रस्तुत करता है जो GTPL के सभी मौजूदा ग्राहकों (डिजिटल केबल TV और ब्रॉडबैंड) के लिए उपलब्ध हैं। ये पैक्स 1 माह, 3 माह, 6 माह, और वार्षिक सबस्क्रिप्शन्स के आधार पर एक अनोखे 100% गारंटीशुदा कैशबैक ऑफर के साथ उपलब्ध हैं।

डिजिटल केबल TV 

  • सक्रिय सबस्क्राइबर्स में वार्षिक आधार पर 550K Y-o-Y की बढ़ोत्तरी हुई, भुगतान करने वाले सबस्क्राइबर्स में वार्षिक आधार पर 400K Y-o-Y की बढ़़ोत्तरी हुई
  • सबस्क्रिप्शन राजस्व 2% वार्षिक बढ़ा
  • दिल्ली, हरियाणा, और उत्तराखण्ड में उपस्थिति का विस्तार किया

ब्रॉडबैंड

  • ब्रॉडबैंड सबस्क्राइबर्स में 104K की वृद्धि, वार्षिक आधार पर 11% Y-O-Y की वृद्धि
  • 31 मार्च, 2023 तक के अनुसार होमपास 5.30 मिलियन के स्तर पर, FY23 में अतिरिक्त 600k बढ़े; 75% होमपास FTTX कन्वर्जन के लिए उपलब्ध
  • ब्रॉडबैंड औसत राजस्व प्रति उपयोक्ता (ARPU) ₹ 460 प्रति माह प्रति सबस्क्राइबर के स्तर पर रहा
  • औसत डेटा उपभोग प्रति उपयोक्ता प्रति माह 321 GB रहा जो, वार्षिक आधार पर 25% Y-O-Y की वृद्धि है

परिणामों के बारे में अपनी टिप्पणी करते हुए Mr. Anirudhsinh Jadeja, मैनेजिंग डॉयरेक्टर, GTPL Hathway Limited ने कहा कि, “हमारे ब्रॉडबैंड और डिजिटल केबल TV व्यवसाय में लगातार वृद्धि से भरपूर एक अन्य वर्ष के बारे में सूचित करते हुए मुझे प्रसन्नता है। GTPL देश में और गुजरात में लगातार सबसे बड़ा MSO, तथा गुजरात में सबसे बड़ी ब्रॉडबैंड कंपनी बनी हुई है। कंपनी ने सभी अन्य बाज़ारों में, विशेषकर दक्षिणी राज्यों में अपनी उपस्थिति और मज़बूत बनाई है। हम डिजिटल केबल TV बाज़ार में अपनी मौजूदगी का लगातार विस्तार कर रहे हैं और नयी दिल्ली, हरियाणा व उत्तराखण्ड राज्यों में प्रवेश किया है। शुरूआती प्रतिक्रियाएं उत्साहजनक रही हैं और हम इन बाज़ारों में अपनी स्थिति और मज़बूत बनाने के लिए प्रयास करेंगे।

हमारे ब्रॉडबैंड व्यवसाय ने सबस्क्राइबर्स और ARPU के संदर्भ में लगातार स्वस्थ वृद्धि प्रदर्शित की है। ब्रॉडबैंड व्यवसाय को बढ़ाने के लिए हमारा फोकस और प्रतिबद्धता के कारण आने वाले वर्षों में अपेक्षित परिणाम मिलने की पूरी उम्मीदें हैं।

कंपनी के बोर्ड ने FY23 के लिए 4 प्रति शेयर का लाभांश घोषित किया है।  हम ग्राहकों की अभूतपूर्व उभरती मांगों पर अपना फोकस बनाए रखेंगे और उनको अद्वितीय उत्पाद व सेवाएं प्रदान करते रहेंगे। 

GTPL Hathway Limited के बारे में

GTPL Hathway Limited भारत में सबसे बड़ा MSO है जो डिजिटल केबल TV सेवाएं प्रदान करता है और यह भारत में छठा सबसे बड़ा निजी वायरलाइन ब्रॉडबैंड सेवा प्रदाता है। गुजरात में यह कंपनी सबसे बड़ी डिजिटल केबल TV और वायरलाइन ब्रॉडबैंड सेवा प्रदाता है और पश्चिम बंगाल में अग्रणी डिजिटल केबल TV सेवा प्रदाता है। कंपनी की डिजिटल केबल TV सेवाएं, पूरे भारत के 22 राज्यों में 1,400 से अधिक शहरों तक पहुंचती हैं जिनमें गुजरात, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गोवा, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखण्ड, राजस्थान, ओडिशा, असम, त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखण्ड शामिल हैं। 31 मार्च, 2023 तक के अनुसार कंपनी के लगभग 8.95 मिलियन सक्रिय डिजिटल केबल TV सबस्क्राइबर्स और 9,20,000 ब्रॉडबैंड सबस्क्राइबर्स हैं, और लगभग 5.30 मिलियन ब्रॉडबैंड होमपास हैं।

जोखिम अस्वीकरण वक्तव्य

भावी घटनाओं, कंपनी के वित्तीय और प्रचालन परिणामों के बारे में कोई भविष्योन्मुखी कथन निश्चित अनुमानों पर आधारित होते हैं जिनके पूरे होने की कंपनी गारंटी नहीं लेती। ये कथन जोखिमों और अनिश्चितताओं के अधीन होते हैं। वास्तविक परिणाम, अभिव्यक्त या आशयित से उल्लेखनीय या यथार्थ रूप से भिन्न हो सकते हैं। कंपनी के प्रचालनों को प्रभावित कर सकने वाले महत्त्वपूर्ण विकासों में, वैश्विक या घरेलू या दोनों उद्योगक्षेत्रों में गिरावट का रूझान, भारत में या महत्त्वपूर्ण विदेशी बाज़ारों में राजनैतिक और आर्थिक परिवेश में उल्लेखनीय परिवर्तन, कर कानून, मुकदमेबाजी, श्रम संबंध, विनिमय दर अस्थिरताएं, तकनीकी परिवर्तन, निवेश और व्यावसायिक आय, नकदी प्रवाह पूर्वानुमान, ब्याज तथा अन्य लागतें शामिल हैं। बाद में होने वाली किन्हीं घटनाओं या परिस्थितियों को परिलक्षित करने के लिए कंपनी भविष्योन्मुखी कथनों को अद्यतन किए जाने का कोई दायित्व स्वीकार नहीं करती है।

लोगो – https://mma.prnewswire.com/media/1793950/GTPL_Logo.jpg

 

Cision View original content:https://www.prnewswire.com/in/news-releases/gtpl-hathway—-tv————-fy23—–12-y-o-y—-301799704.html

Disclaimer: The above press release comes to you under an arrangement with PR Newswire. Indiahallabol.com takes no editorial responsibility for the same.

Check Also

भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस ने पेश किया वेल्थ मैक्सिमाइज़र — सभी शुल्कों की वापसी वाला यह यूलिप प्लान विशेष रूप से पॉलिसी बाज़ार पर है उपलब्ध

यूलिप श्रेणी की एकमात्र योजना जो प्रीमियम भुगतान अवधि के दौरान लागू सभी शुल्कों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *