Dr. Sujata Seshadrinathan ने SAARC क्षेत्र के लिए Women’s Entrepreneur of the Year award प्राप्त किया

Basiz Fund Services की डायरेक्टर को श्रीलंकन Women’s Chamber of Industry and Commerce, श्रीलंका द्वारा एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया

मुम्बई, भारत, 25 जनवरी, 2023 /PRNewswire/ — श्रीलंका की प्रथम महिला, Prof Maithree Wickremesinghe ने Women’s Chamber of Industry and Commerce, श्रीलंका के तत्वाधान में आयोजित एक कार्यक्रम में Basiz Fund Services की डायरेक्टर Dr. Sujata Seshadrinathan को SAARC क्षेत्र के लिए Women’s Entrepreneur of the Year award’ से सम्मानित किया। Dr. Sujata Seshadrinathan सॉफ्टवेयर, फाइनेंस, और अकाउंटिंग विशेषज्ञ हैं, जिन्होंने फंड बिज़नेस तथा लीगल टेक के लिए अकाउंटिंग अनुप्रयोगों के लिए स्वचालित तकनीक वाले समाधान और उत्पाद निर्मित

किए हैं।

Dr. Sujata Seshadrinathan, Director Basiz Fund Services

Dr. Sujata Seshadrinathan, जो कि एक फंड एडमिनिस्ट्रेशन बिज़नेस लीडर हैं, ने अपनी असाधारण पेशेवर उपस्थिति में गरिमा, ज्ञान और उत्कृष्टता का एक प्रभावशाली तालमेल समावेशित किया है। Dr. Sujata को IT/ITES बिज़नेस में गहन विशेषज्ञता प्राप्त है। तकनीकी/डोमेन ट्रेनिंग, बिज़नेस प्रोसेस मैनेजमेन्ट, प्रोसेस कंट्रोल और उत्पाद विकास में उनको लगभग दो दशकों की विशेषज्ञता प्राप्त है, जिससे उनको जटिल समस्याओं के सर्वोत्कृष्ट समाधान प्रस्तुत करने के लिए एक सम्पूर्ण दृष्टिकोण मिला है। नवप्रवर्तक और महत्त्वाकांक्षी Dr. Sujata ने अपने उच्चकोटि के बौद्धिक संपदा समाधानों के लिए दो पेटेन्ट हासिल करके अपनी सशक्त मौजूदगी दर्ज कराई है। वे पिछले 13 वर्षों से Basiz के अनुकूलित निवेश पोर्टफोलियो को भी निपुणतापूर्वक प्रबंधित करती रही हैं।

Dr. Sujata Seshadrinathan, डायरेक्टर Basiz Fund Services ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि, “यह महत्त्वपूर्ण सम्मान प्राप्त करते हुए, मुझे अत्यधिक गर्व और प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। मुझे स्मरण है कि जहां यह सम्मान मेरे लिए है, वहीं यह उन व्यक्तियों और संस्थानों के लिए भी है, जिन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने में मेरी मदद की है। मैं प्रत्येक भारतीय नारी को यह पुरस्कार समर्पित करती हूं, जो हमारे देश को अवसरों और प्रगति के सशक्त केंद्र में रूपांतरित कर रही है, और इस प्रतिनिधित्व का अवसर पाना मेरे लिए बड़े ही सम्मान की बात है।”

“Women’s Chamber of Industry and Commerce, श्रीलंका, महिला उद्यमियों और उनके आर्थिक योगदानों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित दूरदर्शी लोगों द्वारा स्थापित एक संगठन है,” Dr. Sujata ने आगे बताया। “संगठन वास्तव में अनुकरणीय सशक्त और भविष्योन्मुखी मानसिकता प्रदर्शित करता है जो औद्योगिक सर्वोत्तम विधियों को नया रूप देने हेतु लक्षित हैं। वे महिला उद्यमियों की भावी पीढ़ियों के लिए मानक बेहतर बना रहे हैं और ऐसे प्रेरक अभियान का हिस्सा बनकर मैं सचमुच गौरवान्वित हूं।”

Dr. Sujata Seshadrinathan के बारे में:

Dr. Sujata Seshadrinathan एक प्रोफेशनल हैं जिन्होंने SP Jain School of Global Management, सिंगापुर/भारत से डीन्स लिस्ट मेरिट स्कॉलरशिप के साथ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डॉक्टरेट किया है। नवप्रवर्तन प्रबंधन और ब्लॉकचेन अनुकूलन उनके फोकस क्षेत्रों में शामिल हैं। Dr. Sujata Seshadrinathan Basiz Fund Services कंपनी को डायरेक्टर–IT, प्रोडक्ट एंड प्रोसेस के रूप में नेतृत्व प्रदान करने के लिए विशेषज्ञ योग्यता प्राप्त हैं और इसमें प्रमुख शेयरधारक हैं। सॉफ्टवेयर डिज़ाइन और विकास और फंड एडमिनिस्ट्रेशन सेवाओं में उनका दो दशकों का अनुभव फंड एडमिनिस्ट्रेशन में वैश्विक लीडर के रूप में उभरने के लिए उन्हें एक ठोस आधार प्रदान करता है।

Basiz Fund Services के बारे में:

Basiz Fund Service Private Limited, एक Ops Global Singapore कंपनी है जो पिछले 18 वर्षों से कार्यरत है। यह अन्य सेवाओं के अलावा फंड एडमिनिस्ट्रेशन, फंड अकाउंटिंग, फाइनेंशियल रिपोर्टिंग सेवाएं, उच्चकोटि के फिनटेक उत्पाद और सेवाएं, CRM और स्वचालित लीगल सॉफ्टवेयर उत्पाद कराधान – USA, भारत और सिंगापुर, वित्तीय विवरण संकलन, अकाउंटिंग और बुककीपिंग की आउटसोर्सिंग, AML/KYC, मिडिल ऑफिस सेवाएं और मैनेजमेन्ट कंसल्टिंग सेवाएं प्रदान

करती है।

सुदृढ़ और अत्याधुनिक तकनीकों के साथ, USD 500 बिलियन से अधिक AUA वाले असाइनमेन्ट संभालने और 30,000 से अधिक वित्तीय विवरणों के एक्सपोज़र का Basiz का इतिहास है। हजारों NAV गणनाएं और विविध प्रकार की अत्यधिक जटिल प्रक्रियाओं पर काम करते हुए Basiz के पास एक विस्तृत ज्ञान भंडार (नॉलेज पूल) है जो विविध परिसंपत्ति वर्गों, अकाउंटिंग मानकों और इंस्ट्रूमेन्ट स्ट्रक्चर्स को कवर करते हुए सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को संभालने और अपने क्लाइंट्‌स के लिए समाधान पेश करने में सक्षम है। इसकी बहुभाषी कुशलता भी है और अंग्रेजी, फ्रेंच, इटालियन, हिब्रू और जर्मन भाषाओं में प्राप्त डेटा पर आधारित विवरण प्रोसेस किए जाते हैं और अनिवार्य ग्राहक सहायता प्रदान करने के लिए अन्य भाषाओं में स्किल सेट सोर्स करने की सामर्थ्य भी है। सिंगापुर, बहरीन और यूनाइटेड स्टेट्‌स में कार्यालयों के अतिरिक्त भारत में चार शहरों (चेन्नई, मुम्बई, गांधीनगर GIFT सिटी – भारत का पहला ऑफशोर वित्तीय केंद्र, और त्रिपुरा) में तीन विभिन्न राष्ट्रीयताओं वाले 180 से अधिक उच्च कुशल संसाधनों की शक्ति के साथ इसे हासिल किया जाता है।

Women’s Chamber of Industry and Commerce के बारे में:

30 वर्षों से भी अधिक समय से Women’s Chamber of Industry and Commerce (WCIC) श्रीलंका की महिला उद्यमियों और पेशेवरों के आर्थिक योगदान को अधिकतम करने के लिए सक्रिय रूप से कार्यरत रही है। 1985 में विशिष्ट भविष्योन्मुखी उद्यमियों के एक समूह द्वारा स्थापित WCIC ने अपने उच्च मानकों के लिए, और महिला शक्ति को साहसी और सुदृढ़ बनाने के अपने मिशन को आगे बढ़ाते हुए सशक्त प्रतिष्ठा प्राप्त की है।

फोटो: https://mma.prnewswire.com/media/1988003/WCIC_Award.jpg

Cision View original content:https://www.prnewswire.com/in/news-releases/dr-sujata-seshadrinathan–saarc—-womens-entrepreneur-of-the-year-award—301730015.html

Disclaimer: The above press release comes to you under an arrangement with PR Newswire. Indiahallabol.com takes no editorial responsibility for the same.

Check Also

भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस ने पेश किया वेल्थ मैक्सिमाइज़र — सभी शुल्कों की वापसी वाला यह यूलिप प्लान विशेष रूप से पॉलिसी बाज़ार पर है उपलब्ध

यूलिप श्रेणी की एकमात्र योजना जो प्रीमियम भुगतान अवधि के दौरान लागू सभी शुल्कों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *