AARETE ने तीन ISO प्रमाणन हासिल किए

समग्र गुणवत्ता, डेटा और आईटी सुरक्षा, और नियामक अनुपालन का प्रतिनिधित्व करना 

शिकागो, 9 स‍ितंंबर 2022 /PRNewswire/ — वैश्विक प्रबंधन और प्रौद्योगिकी परामर्श फर्म AArete, को यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि व्यापक ऑडिट प्रक्रिया के बाद, फर्म ने इंटरनेशलन इलेक्ट्रोटेक्निकल कमीशन (IEC) के सहयोग से इंटरनेशनल स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइज़ेशन (ISO) से तीन प्रमाणन अर्जित किए हैं। ये प्रमाणन ISO 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंधन सिस्टम; ISO/IEC 27001:2013 सूचना सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली; तथा ISO/IEC 20000-1:2018 सर्विस मैनेजमेंट सिस्‍टम हैं। ISO स्वतंत्र, गैर-सरकारी अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसके सदस्य दुनिया भर में 167 राष्ट्रीय मानक बोर्ड बनाते हैं।

AArete LLC

“ये तीन ISO प्रमाणन गुणवत्ता, डेटा और आईटी सुरक्षा व विनियामक अनुपालन के लिए AArete की प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करते हैं; वे हमारे ग्राहकों को उत्कृष्टता प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं,” AArete के सीईओ लॉरेन ट्रिम्बल ने कहा।

AArete ने तीन प्रमुख प्रमाणपत्रों के साथ अपनी ISO यात्रा शुरू की है, जो हमारे ग्राहकों को अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ सेवा प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

  • गुणवत्ता नियंत्रण के लिए वैश्विक मानक के रूप में, ISO 9001:2015 क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम् (QMS) कई गुणवत्ता प्रबंधन सिद्धांतों पर आधारित है, जिसमें मजबूत ग्राहक फोकस, गुणवत्ता और हमारे ग्राहकों की सेवा करने वाले उद्देश्यों के लिए शीर्ष प्रबंधन की प्रतिबद्धता और निरंतर प्रक्रिया सुधार के लिए समीक्षा और प्रयास करना शामिल है।
  • ISO/IEC 27001:2013 इन्फोरमेशन सिक्युरिटी मैनेजमेंट सिस्टम् (ISMS) दुनिया में सबसे व्यापक रूप से सम्मानित सूचना सुरक्षा मानकों में से एक है। ISO के अनुसार, इसमें “सूचना सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली की स्थापना, कार्यान्वयन, रखरखाव और लगातार सुधार के लिए आवश्यकताएं” शामिल हैं। यह हमारे ग्राहकों और साझेदारों को संकेत देता है कि हमारी प्रक्रियाओं में डेटा और जानकारी सुरक्षित करना शामिल है।
  • ISO/IEC 20000-1:2018 सर्विस मैनेजमेंट सर्विस (SMS) विनियामक आवश्यकताओं के अनुपालन में एसएमएस सेवाओं को बनाए रखने, निगरानी करने और लगातार सुधार करने के लिए अध‍िदेश है।

“ISO-प्रमाणित होना ग्राहकों और रणनीतिक साझेदारों को प्रदर्शित करता है कि AArete के उत्पादों और सेवाओं की डिलीवरी सुरक्षित और विश्वसनीय है,” AArete के वरिष्ठ निदेशक – फेडरल, लिन जेनकिंस ने कहा।

डेटा सुरक्षा के लिए AArete की प्रतिबद्धता में ISO प्रमाणन एक और कदम है, जो 2017 में AArete के पहले HITRUST प्रमाणन से जुड़ी है।

AArete के बारे में 

AArete वैश्विक प्रबंधन व प्रौद्योगिकी परामर्श फर्म है जो रणनीतिक लाभप्रदता में सुधार, डिजिटल परिवर्तन और सलाहकार समाधानों में विशेषज्ञ है। हमारे क्रॉस-इंडस्ट्री समाधान उद्देश्यपूर्ण परिवर्तन व कार्रवाई योग्य परिणामों के लिए आधुनिक तकनीक, मार्केट इंटेलीजेंस और डेटा-संचालित रणनीतियों के माध्यम से संचालित होते हैं। हम कंप्रेस्‍ड टाइमफ्रेम में मुनाफे को अनुकूलित करने के लिए सभी उद्योगों और व्यावसायिक पर‍िचालन में काम करते हैं। AArete संख्याओं को कार्रवाई योग्य अंतर्दृष्टि में बदलकर डेटा का मानवीकरण करती है, ग्राहकों को बेहतर निर्णय लेने में मदद करती है और आत्मविश्वास, समानुभूति व प्रयोजन के साथ परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए उनके पक्ष में खड़ी होती है। अधिक जानकारी के लिए AArete.com पर जाएं या LinkedIn व Twitter पर हमें @AArete फाॅलो करें।

लोगो – https://mma.prnewswire.com/media/633879/AArete_Logo.jpg

Disclaimer: The above press release comes to you under an arrangement with PR Newswire. Indiahallabol.com takes no editorial responsibility for the same.

Check Also

भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस ने पेश किया वेल्थ मैक्सिमाइज़र — सभी शुल्कों की वापसी वाला यह यूलिप प्लान विशेष रूप से पॉलिसी बाज़ार पर है उपलब्ध

यूलिप श्रेणी की एकमात्र योजना जो प्रीमियम भुगतान अवधि के दौरान लागू सभी शुल्कों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *