चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सब्जेक्ट रैंकिंग 2023 में 5 विषयों में शानदार शुरुआत की

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी तथा कंप्यूटर साइंस और सूचना प्रणाली के क्षेत्र में भारत में 11वां, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 12वां, व्यवसाय और प्रबंधन अध्ययन में 16वां और आतिथ्य प्रबंधन में पहला स्थान प्राप्त किया

चंडीगढ़, भारत, 3 अप्रैल 2023 /PRNewswire/ — चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, घरुआं ने 2022 में क्यूएस वर्ल्ड ग्लोबल रैंकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन को कायम रखते हुए क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। इस साल वर्ल्ड विषय रैंकिंग में शुरुआत करते हुए, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को 5 विषयों में दुनिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों में सूची में शामिल किया गया, जिसमें बिज़नेस और मैनेजमेंट स्टडीज़, इंजीनियरिंग और टेक्‍नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस और सूचना प्रणाली, इंजीनियरिंग- मैकेनिकल तथा हॉस्पिटैलिटी और लेयर मैनेजमेंट शामिल हैं। ग्लोबल क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सब्जेक्ट अनुसार उत्कृष्ट प्रदर्शन की जानकारी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू ने एक प्रेस वार्ता के दौरान दी।

हाल ही में क्यूएस द्वारा क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सब्जेक्ट रैंकिंग 2023 की घोषणा की। क्यूएस प्रत्येक वर्ष वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सब्जेक्ट रैंकिंग प्रकाशित करता है। ताकि भावी छात्रों को अपने मनपसंद क्षेत्र में शीर्ष अग्रणी विश्वविद्यालयों के विषय में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने में मदद मिल सके। वैश्विक रैंकिंग कड़े मापदंडों पर आधारित होती है जिसमें शैक्षणिक प्रतिष्ठा, नियोक्ता प्रतिष्ठा, संकाय छात्र अनुपात, प्रति संकाय उद्धरण, अंतर्राष्ट्रीय संकाय अनुपात, अंतर्राष्ट्रीय छात्र अनुपात, अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान नेटवर्क और रोजगार परिणाम आदि शामिल होते हैं।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी द्वारा क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सब्जेक्ट रैंकिंग 2023 में प्रदर्शन:

विषय

विश्व रैंकिंग

एशिया रैंकिंग

भारत रैंकिंग

बिज़नेस और मैनेजमेंट स्टडीज़

401-450

111

16

इंजीनियरिंग और टेक्‍नोलॉजी

342

98

11

कंप्यूटर साइंस और सूचना प्रणाली      

301-350

86

11

हॉस्पिटैलिटी और लेयर मैनेजमेंट

101-150

25

01

इंजीनियरिंग – मैकेनिकल 

401-450

125

12

इंजीनियरिंग और टेक्‍नोलॉजी में प्रदर्शन

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग और टेक्‍नोलॉजी के क्षेत्र में 64.2 के समग्र स्कोर के साथ दुनिया में 342वें स्थान पर है। इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में किसी भी निजी भारतीय विश्वविद्यालय द्वारा विषय के आधार पर क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के इतिहास में यह सबसे अच्छी शुरुआत है। इस प्रदर्शन के साथ, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय भारत में 11वें स्थान पर रहा, जबकि इंजीनियरिंग और टेक्‍नोलॉजी में भारतीय निजी विश्वविद्यालयों में इसे दूसरा स्थान प्राप्त है।

इंजीनियरिंग में अपने असाधारण एवं शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने कंप्यूटर साइंस और सूचना प्रणाली में विश्व स्तर पर 301-350 रैंक हासिल किया है, जबकि भारत में समग्र रूप से 11वां और भारतीय निजी विश्वविद्यालयों की श्रेणी में तीसरा स्थान हासिल किया है। भारत के केवल 27 विश्वविद्यालय ही कंप्यूटर साइंस और सूचना प्रणाली विषय में क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 में जगह पाने में कामयाब रहे हैं।

इंजीनियरिंग के अन्य विषय श्रेणी में, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मैकेनिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में पूरे विश्व में 401-450 स्थान पर है। इसके साथ ही, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय भारत में 12वें और भारतीय निजी विश्वविद्यालयों की श्रेणी में तीसरे स्थान पर है।

बिज़नेस और मैनेजमेंट स्टडीज़ में प्रदर्शन

व्यवसाय और प्रबंधन अध्ययन (बिज़नेस और मैनेजमेंट स्टडीज़) के क्षेत्र में, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने दुनिया में 401-450 रैंक बैंड को स्थान दिया, जिसने इसे QS वर्ल्ड सब्जेक्ट रैंकिंग में पदार्पण करने वाला भारत का सबसे युवा विश्वविद्यालय बना दिया। केवल 21 भारतीय विश्वविद्यालय व्यवसाय और प्रबंधन अध्ययन के क्षेत्र में रैंक करने में कामयाब रहे और चंडीगढ़ विश्वविद्यालय पूरे भारत में 16वें और निजी विश्वविद्यालयों में दूसरे स्थान पर रहा।

हॉस्पिटैलिटी और लेयर मैनेजमेंट में प्रदर्शन

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय भारत का एकमात्र विश्वविद्यालय है जिसने दुनिया के शीर्ष हॉस्पिटैलिटी विश्वविद्यालयों और संस्थानों में अपना स्थान प्राप्त किया है। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय दुनिया में 101-150 बैंड में स्थान पर है, जबकि यह एशिया में 25वें और भारत में प्रथम स्थान पर है।

क्यूएस द्वारा प्रकशित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी विषयानुसार रैंकिंग 2023 में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के शानदार प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, माननीय चांसलर सतनाम सिंह संधू ने कहा, “यह बहुत गर्व की बात है कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एक बार फिर 5 विषयों में दुनिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों में शामिल होकर भारत को गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय को क्यूएस ग्लोबल रैंकिंग में उल्लेखनीय शुरुआत करने वाला भारत का सबसे युवा विश्वविद्यालय बना दिया है।” उन्होंने आगे कहा कि वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय का यह प्रदर्शन शिक्षा की गुणवत्ता और शिक्षा के उच्च मानकों, गुणवत्ता प्लेसमेंट, उद्योग केंद्रित अनुसंधान और छात्रों को प्रदान किए जाने वाले सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण के बारे में बताता है।

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के बारे में

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी एक NAAC A+ ग्रेड और क्यूएस वर्ल्ड (QS World) रैंक धारक यूनिवर्सिटी है। यूजीसी द्वारा मान्य यह स्वायत्त शैक्षणिक संस्थान पंजाब राज्य में चंडीगढ़ के पास स्थित है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी भारत की सबसे यंगेस्ट तथा पंजाब की एकमात्र प्राइवेट यूनिवर्सिटी है, जिसे NAAC (राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद) द्वारा  A+ ग्रेड से सम्मानित किया गया है। यूनिवर्सिटी विभिन्न क्षेत्रों में 109 से अधिक अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम प्रदान करती है, जिनमें इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, लॉ, आर्किटेक्चर, जर्नालिज्म, एनीमेशन, होटल मैनेजमेंट, और कॉमर्स शामिल हैं। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट रिकॉर्ड बना कर वर्ल्ड कंसल्टिंग एंड रिसर्च कारपोरेशन (डब्ल्यूसीआरसी) द्वारा पुरस्कारित ”यूनिवर्सिटी विद बेस्ट प्लेसमेंट” अवार्ड को भी अपने नाम किया है।

वेबसाइट: https://www.cuchd.in/

Photo – https://mma.prnewswire.com/media/2045813/Chandigarh_University.jpg

 

Cision View original content to download multimedia:https://www.prnewswire.com/in/news-releases/——–2023–5——301788080.html

Disclaimer: The above press release comes to you under an arrangement with PR Newswire. Indiahallabol.com takes no editorial responsibility for the same.

Check Also

भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस ने पेश किया वेल्थ मैक्सिमाइज़र — सभी शुल्कों की वापसी वाला यह यूलिप प्लान विशेष रूप से पॉलिसी बाज़ार पर है उपलब्ध

यूलिप श्रेणी की एकमात्र योजना जो प्रीमियम भुगतान अवधि के दौरान लागू सभी शुल्कों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *