अंतर्राष्ट्रीय संस्था ने पुष्टि की है कि Vedanta Aluminium के उत्पादों का सतत उपयोग पर्यावरण की दृष्टि से उचित है

पर्यावरणीय उत्पाद घोषणा (EPD) सतत निर्माण प्रक्रिया में इस उद्योग के उच्चतम मानकों को प्राप्त करने के लिए Vedanta Aluminium की प्रतिबद्धता का ही एक प्रमाण है

नई दिल्ली, 9 अगस्त, 2023 /PRNewswire/ — भारत के सबसे बड़े एल्युमीनियम के उत्पादक Vedanta Aluminum ने विश्व स्तर पर एल्युमीनियम उद्योग के सबसे बड़े उत्पादों में से एक, अपने उत्पादों की श्रृंखला के लिए पर्यावरणीय उत्पाद घोषणा (EPD) अंतर्राष्ट्रीय सत्यापन प्राप्त करने की घोषणा की है। एक अत्यंत कठोर जीवन चक्र मूल्यांकन (LCA) प्रक्रिया से गुजरते हुए, Vedanta के मुख्य एल्युमीनियम उत्पादों ने ऊर्जा की खपत, ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन, पानी के उपयोग और अपशिष्ट द्वारा उत्पादन के मापदंडों पर अच्छा प्रदर्शन किया। यह एल्युमीनियम मानक श्रृंखला में स्थिरता को सुनिश्चित करने के लिए कंपनी द्वारा निर्माण प्रक्रियाओं के लिए उन्नत तरीकों के उपयोग और हरित नवाचारों का एक प्रमाण है।

Vedanta Aluminiums range of primary aluminium products verified by EPD


पर्यावरणीय उत्पाद घोषणा (EPD) एक प्रमाणीकृत एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त दस्तावेज़ है जो किसी उत्पाद के पर्यावरणीय प्रदर्शन के बारे में पारदर्शी और वैज्ञानिक रूप से सत्यापित जानकारी प्रदान करता है। यह एक संपूर्ण जीवन चक्र मूल्यांकन (LCA) पर आधारित होता है और किसी उत्पाद के पूरे जीवन चक्र में उसके द्वारा पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में डेटा प्रदान करता है, जिसमें कच्चे माल का निष्कर्षण, उत्पाद की निर्माण प्रक्रिया, उत्पाद का उपयोग और अंत में उत्पाद का निपटान शामिल है।

Vedanta Aluminum द्वारा निर्मित और EPD द्वारा सत्यापित किए गए एल्युमीनियम उत्पादों में मुख्यतः बिलेट्स, प्राइमरी फाउंड्री एलॉय (PFA), वायर रॉड्स और सभी श्रेणियों की सिल्लियां शामिल हैं। साथ ही, एयरोस्पेस, इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑटोमोटिव, इलेक्ट्रिकल और पैकेजिंग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के साथ-साथ हाई-टेक विनिर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा, बैटरी प्रौद्योगिकियों, इलेक्ट्रिक वाहनों और इसी प्रकार के अन्य उभरते क्षेत्रों में इन उत्पादों का उच्च स्तरीय अनुप्रयोग होता है।

इसके प्रमाणीकरण पर टिप्पणी करते हुए, Vedanta Ltd – Aluminum Business के COO, Mr. Sunil Gupta ने कहा, “जैसे-जैसे दुनिया भविष्य में कार्बन का उपयोग कम करने के लिए स्थायी पद्धतियों को अपना रही है, यह एल्युमीनियम उद्योग उल्लेखनीय विकास और नवाचार में सबसे आगे है। अपनी बहुमुखी प्रकृति के साथ, एल्युमीनियम ऊर्जा परिवर्तन को आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण क्षमता रखता है, जो Vedanta Aluminum को एक महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान करने वाले के रूप में स्थापित करता है। पर्यावरणीय उत्पाद घोषणा के माध्यम से पर्यावरणीय प्रबंधन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाया गया है, जो कि संपूर्ण एल्युमीनियम मानक श्रृंखला में हमारी हरित प्रथाओं और नवाचारों को प्रदर्शित करता है। हम इस उद्योग के उच्चतम मानकों को बनाए रखने और अपने ग्राहकों को पर्यावरण की दृष्टि से स्थायी उत्पाद प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।”

EPD को एक्सेस करने के लिए: https://www.environdec.com/library/epd6491

Vedanta Aluminum भारत का सबसे बड़ा एल्युमीनियम उत्पादक है, जो वित्त वर्ष 2023 में भारत में एल्युमीनियम के कुल उत्पादन का आधे से अधिक अर्थात 2.29 मिलियन टन एल्युमीनियम का उत्पादन करता है। यह ऐसे मूल्यवर्धित एल्युमीनियम उत्पादों में अग्रणी है जिनका प्रमुख उद्योगों में महत्वपूर्ण अनुप्रयोग होता है। डॉव जोन्स सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स (DJSI) 2022 की विश्व रैंकिंग में एल्युमीनियम उद्योग में Vedanta Aluminum दूसरे स्थान पर है, जो इसकी सतत विकास पद्धतियों को दर्शाता है।

मीडिया संपर्क: Ms. Sonal Choithani

मुख्य संचार अधिकारी

Vedanta Limited – Aluminum Business

Sonal.Choithani@vedanta.co.in 

www.vedantaaluminium.com

फोटो: https://mma.prnewswire.com/media/2170511/Vedanta_Aluminium.jpg

लोगो: https://mma.prnewswire.com/media/2071542/4198795/Vedanta_Aluminium_Logo.jpg

Vedanta Aluminium Logo

 

Cision View original content:https://www.prnewswire.com/in/news-releases/——-vedanta-aluminium————301897142.html

Disclaimer: The above press release comes to you under an arrangement with PR Newswire. Indiahallabol.com takes no editorial responsibility for the same.

Check Also

भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस ने पेश किया वेल्थ मैक्सिमाइज़र — सभी शुल्कों की वापसी वाला यह यूलिप प्लान विशेष रूप से पॉलिसी बाज़ार पर है उपलब्ध

यूलिप श्रेणी की एकमात्र योजना जो प्रीमियम भुगतान अवधि के दौरान लागू सभी शुल्कों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *