सप्ताह में सात दिन ही क्यों?

हिन्दू कैलेंडर व इंग्लिश कैलेंडर दोनों के अनुसार सप्ताह में सात दिन होते हैं। इंग्लिश कैलेंडर के अनुसार रविवार सप्ताह का आखिरी दिन होता है व हिन्दू कैलेंडर के अनुसार पहला। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि हिन्दू धर्म शास्त्रों व ज्योतिष के अनुसार सप्ताह में सात दिन ही क्यों होते हैं। दरअसल ज्योतिष में ग्रहों की संख्या नौ मानी गई है। जो इस प्रकार हैं शनि, बृहस्पति, मंगल, शुक्र, बुध, चंद्र, सूर्य, राहू और केतु। 

इनमें से राहू और केतु को छाया ग्रह माना गया है। इसलिए इनका प्रभाव हमारे जीवन पर छाया के समान ही पड़ता है। इसलिए उस समयज्योतिषाचार्यों ने ग्रहों के आधार पर सप्ताह में सात दिन निर्धारित किए। लेकिन उसके बाद समस्या यह थी कि किस ग्रह का दिन कौन सा माना जाए तो ज्योतिषियों ने होरा के उदित होने के अनुसार दिनों को बांटा।

एक दिन में 24 होरा होती है। हर होरा एक घंटे की होती है। दिन उदित होने के साथ जिस ग्रह की पहली होरा होती है। वह दिन उसी ग्रह का माना जाता है। सोमवार के दिन की शुरूआत चंद्र की होरा के साथ होता है। 

इसीलिए उसे सोमवार नाम दिया गया। मंगलवार के दिन पहली होरा मंगल की होती है इसीलिए उसे मंगलवार कहते है। इसी तरह बुध, गुरू, शुक्र, शनि, रवि, की शुरू आत इन्ही ग्रहों के अनुसार होती है इस तरह सात ग्रहों की होरा उदित होने के कारण उस दिन को उस ग्रह का प्रधान मानकर उसका नाम दिया गया। इसीलिए सप्ताह में सात दिन होते हैं।

इंडिया हल्ला बोल

Check Also

जाने क्यूँ पिता का गोत्र पुत्र को ही क्यों? पुत्री को क्यों प्राप्त नही होता

सभी भगवत प्रेमियों को दास का प्रणाम । यह विषय बहुत गहन अध्ययन का विषय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *