Tag Archives: श्रीदेवी

बेटी जाह्नवी ने लिया श्रीदेवी का नेशनल अवॉर्ड

विज्ञान भवन में 65वें राष्ट्रीय पुरस्कारों का वितरण हुआ। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शाम 5.30 बजे विज्ञान भवन पहुंचे और श्रीदेवी, विनोद खन्ना सहित चुनिंदा 11 अवॉर्डीज को अवॉर्ड दिया। इससे पहले सूचना और प्रसारण मंत्री स्मृति इरानी और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बाकी अवॉर्डीज को अवॉर्ड दिए। न्यूटन के पंकज त्रिपाठी को स्पेशल मेंशन अवॉर्ड दिया गया। वहीं, बेस्ट फिल्म का नेशनल …

Read More »

जाह्नवी और खुशी कपूर के साथ वेकेशन पर जाएंगे अभिनेता अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर अब सौतेली बहनों को लेकर बहुत ज्यादा केयरिंग नजर आने लगे हैं। उनका ये रवैया श्रीदेवी के निधन के बाद बदला है। खबरों की मानें तो अर्जुन, जाह्नवी और खुशी कपूर के साथ वेकेशन पर जाने का प्लान कर रहे हैं। जाह्नवी-खुशी के साथ वे अपनी बहन अंशुला को भी ट्रीप पर ले जाएंगे। खबरें हैं कि चारों लंदन …

Read More »

श्रीदेवी की आत्मा की शांति के लिए हरिद्वार में शांति पाठ कराएंगे बोनी कपूर

श्रीदेवी की अस्थियां रामेश्वरम में विसर्जित करने के बाद अब उनके हसबैंड बोनी कपूर हरिद्वार में शांति पाठ कराएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो श्रीदेवी की आत्मा की शांति के लिए बोनी हरिद्वार जाएंगे। बोनी पवित्र स्थान पर श्रीदेवी के लिए पूजा-अर्चना करवाना चाहते हैं। वहीं, खबर ये भी है कि श्रीदेवी के निधन के 16वें दिन उनके होमटाउन में प्रेयर …

Read More »

श्रीदेवी के घर पूजा में पहुंचे अनुष्का-विराट समेत कई बॉलीवुड के सेलेब्स

श्रीदेवी की अस्थियां पति बोनी कपूर ने रामेश्वरम में विसर्जित कीं इस दौरान उनकी दोनों बेटियां जाह्नवी और खुशी भी साथ थीं। इसके बाद बोनी के लोखंडवाला स्थित घर में पूजा रखी गई, जिसमें अनुष्का पति विराट के साथ पहुंचीं। यह पूजा 13 दिनों तक चलेगी। इस दौरान जूही चावला, जय मेहता, आमिर खान, किरण राव, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और कंगना रनोट …

Read More »

आज दोपहर साढ़े तीन बजे होगा अभिनेत्री श्रीदेवी का अंतिम संस्कार

श्रीदेवी की पार्थिव देह को रात दुबई से मुंबई लाया गया। इसके बाद बॉडी को एयरपोर्ट से सीधे लोखंडवाला स्थित उनके घर ग्रीन एकर्स ले जाया गया। इस दौरान उनके घर के बाहर फैन्स की भीड़ देखी गई। लोगों को संभालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। श्रीदेवी का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3:30 बजे होगा। इससे पहले …

Read More »

पूर्व सपा नेता अमर सिंह ने उठाए श्री देवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल

श्रीदेवी की मौत पर आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए पूर्व सपा नेता अमर सिंह ने कहा है कि श्रीदेवी हार्ड ड्रिंक (शराब) नहीं लेतीं थीं. अमर सिंह ने यह बात दुबई पुलिस की फोरेंसिक रिपोर्ट के उस दावे पर कही है जिसमें कहा गया है कि श्रीदेवी की मौत शराब पीने के कारण बेसुध होकर बाथटब में गिर …

Read More »

दुबई पुलिस करेगी श्रीदेवी के कॉल रिकॉर्ड की जांच

दुबई पुलिस अब श्रीदेवी के फोन की जांच भी करने वाली है. बता दें कि दुबई पुलिस ने श्रीदेवी की मौत का मामला अब पब्लिक प्रोसेक्‍यूटर को सौंप दिया गया है. गल्‍फ न्‍यूज की रिपोर्ट के अनुसार दुबई पुलिस के फोरेंसिक विभाग के बाहर श्रीदेवी के फैंस का तांता लग गया है. उनकी आखिरी झलक पाने के लिए फैन्‍स काफी बेकरार …

Read More »

श्रीदेवी के अंतिम संस्कार में शामिल होने मुंबई पहुंचे अभिनेता रजनीकांत

श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं है। उनका अंतिम संस्कार मुंबई में हो होना था, लेकिन अभी तक डेड बॉडी पहुंची नहीं है। उन्हें श्रद्धांजलि देने बड़ी संख्या में सेलेब्स अनिल कपूर के घर पहुंच रहे हैं। साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत एक दिन पहले ही यानी रविवार को ही मुंबई पहुंच गए हैं। वहीं, नीता अंबानी भी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। …

Read More »

श्रीदेवी की पार्थिव देह को आज लाया जा सकता है मुंबई

श्रीदेवी की पार्थिव देह अब मुंबई लाए जाने के आसार लग रहे हैं। फोरेंसिक रिपोर्ट में सोमवार को खुलासा हुआ कि उनकी मौत कार्डिएक अरेस्ट से नहीं बल्कि बाथटब में डूबने से हुई। इसके बाद, अब मामला पुलिस ने पब्लिक प्रॉसिक्यूशन को सौंप दिया। उनकी परमिशन के बाद ही बॉडी को भारत भेजा जाएगा। उधर, यह भी खबर आ रही …

Read More »

श्रीदेवी को डिनर पर ले जाना चाहते थे बोनी कपूर

श्रीदेवी का कार्डिएक अरेस्ट से निधन हो गया। अब उनकी मौत को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि उनके पति बोनी कपूर उन्हें सरप्राइज देने के लिए दोबारा दुबई पहुंचे थे। वे उन्हें डिनर पर ले जाना चाहते थे। फ्रेश होने के लिए वे वॉशरूम गईं, लेकिन 15 मिनट तक बाहर नहीं निकलीं। …

Read More »