Tag Archives: विधानसभा चुनाव

विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी का 12 दिन में दूसरा महाराष्ट्र दौरा आज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नासिक में महाजनादेश यात्रा के समापन पर रैली को संबोधित करेंगे। मोदी इस रैली में कुछ घोषणाएं भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाजनादेश यात्रा अहमदनगर से शुरू की थी। इससे पहले 7 सितंबर को मोदी मुंबई और औरंगाबाद गए थे। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग किसी भी वक्त कर सकता है।  मुख्य चुनाव …

Read More »

चुनाव आयोग ने किया लोकसभा चुनावों का ऐलान, 7 चरण में वोट‍िंग, 23 मई को नतीजे

चुनाव आयोग ने लोकसभा और चार राज्यों आंध्र, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया। इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे। 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को वोटिंग होगी। 23 मई को नतीजे आएंगे। तीन जून तक नई लोकसभा का गठन हो जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त …

Read More »

लोकसभा चुनाव को लेकर राजस्थान के टोंक में आज पीएम मोदी की विजय संकल्प सभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज टोंक में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में उनका यह पहला दौरा है। टोंक में सभा दोपहर 2 बजे शुरू होगी। मोदी ने विधानसभा चुनाव के दौरान टोंक और सीकर में सभाएं नहीं की थीं। टोंक राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की विधानसभा सीट है। 46 साल में पहली बार …

Read More »

अब हार के बाद किसानों का 4 लाख करोड़ रु. का कर्ज माफ करने की तैयारी में मोदी सरकार

तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में हार से सबक लेकर मोदी सरकार लोकसभा चुनाव से पहले किसानों को साधने की जुगत में है। सरकारी सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि मोदी सरकार देशभर में 26.3 करोड़ किसानों का 4 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ करने की तैयारी में है। हालांकि, सरकार ने इन दावों का …

Read More »

कमलनाथ ही होंगे मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री

छिंदवाड़ा से सांसद कमलनाथ (72) ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस आलाकमान ने उनके नाम पर मुहर लगा दी। विधानसभा चुनाव से करीब 6 महीने पहले कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का जिम्मा संभाला था। कांग्रेस ने इस फैसले के साथ यह भी साफ कर दिया कि राज्य में कोई उप-मुख्यमंत्री नहीं होगा। पहले यह माना जा रहा था कि …

Read More »

लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा को 120 लोकसभा सीटों का नुकसान संभव

2019 लोकसभा चुनाव का ऐलान होने में तीन महीने बचे हैं।गुजरात, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव हुए हैं। इनमें भाजपा को मिली सीटों के ट्रेंड से 2019 लोकसभा चुनाव में 16 राज्योंं में उसकी स्थिति का आकलन करें, तो पता चलता है कि भाजपा 422 सीटों में से 155 से 165 सीटें ही जीत सकती है। यानी …

Read More »

लगातार चुनाव प्रचार की वजह से सिद्धू के वोकल कॉर्ड में आई दिक्कत

कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करते-करते अपनी आवाज खोने की कगार पर पहुंच गए। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में 17 दिन में ताबड़तोड़ 70 रैलियां कीं। लगातार भाषण देने की वजह से उनके वोकल कॉर्ड को नुकसान पहुंचा है। डॉक्टरों के मुताबिक, सिद्धू को लिरिंगजाइटिस (वोकल कॉर्ड को काफी नुकसान होना) बीमारी हुई है। उनकी हालत गंभीर है। …

Read More »

तेलंगाना में सोनिया गांधी की पहली चुनावी रैली आज

सोनिया गांधी तेलंगाना में जनसभा को संबोधित करेंगी। साथ ही, पार्टी का घोषणा-पत्र भी जारी करेंगी। कांग्रेस नेताओं को उम्मीद है कि सोनिया की यह रैली 7 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में गेम चेंजर साबित होगी। माना जा रहा है कि रैली के दौरान सोनिया तेलंगाना राज्य के गठन में अपने योगदान का जिक्र करेंगी। देश के पांच …

Read More »

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह ने साधा कांग्रेस पर निशाना

मध्यप्रदेश में इसी माह होने वाले विधानसभा चुनाव की भाजपा बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता तक जीत की रणनीति बना रही है। इसी के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यकर्ताओं से कहा कि पिछले पांच सालों से कांग्रेस देश की राजनीति को गलत दिशा में ले जाने का प्रयास कर रही है। चुनाव …

Read More »

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने जारी की अपनी तीसरी सूची

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने देर रात 13 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। इनमें भोपाल मध्य से आरिफ मसूद को टिकट दिया गया है, वे इसी सीट से पिछला चुनाव लड़े थे और 6500 से ज्यादा वोटों से हार गए थे। इसमें गोविंदपुरा सीट पर उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। कांग्रेस ने पहली सूची में 155 …

Read More »